हेलिकॉप्टर एक्सीडेंट में हो चुकी है पति की मौत, इनके कंधे पर ससुर की विरासत को बचाने की चुनौती

Published : Oct 24, 2019, 03:21 PM ISTUpdated : Oct 24, 2019, 04:01 PM IST
हेलिकॉप्टर एक्सीडेंट में हो चुकी है पति की मौत, इनके कंधे पर ससुर की विरासत को बचाने की चुनौती

सार

पूर्व सीएम बंशीलाल की बहू। हेलिकॉप्टर दुर्घटना में हो चुकी है पति की मौत। पति के निधन के बाद उनकी सीट पर पिछले दो बार से लगातार विधायक।

किरण चौधरी विधानसभा चुनाव 2019 में तोशाम से जीत गई हैं।

तोशाम/चंडीगढ़। हरियाणा की राजनीति में "तीन लालों" का हमेशा बोलबाला रहा है। ये तीन लाल थे- पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल, पूर्व मुख्यमंत्री भाजनलाल और पूर्व मुख्यमंत्री बंशीलाल। विधानसभा चुनाव में इन तीनों दिग्गज नेताओं का कुनबा अपने पुरखों की राजनीतिक विरासत बनाए रखने के लिए अलग-अलग जूझ रहा है।

(हाई प्रोफाइल सीटों पर हार-जीत, नेताओं का बैकग्राउंड, नतीजों का एनालिसिस और चुनाव से जुड़ी हर अपडेट के लिए यहां क्लिक करें)

दिग्गजों के राजनीतिक वारिसों में एक नाम किरण चौधरी का भी है। ये महिला नेता हरियाणा में पार्टी का चेहरा हैं। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री बंशीलाल के बेटे सुरेन्द्र सिंह  की विधवा पिछले कुछ महीनों में पार्टी के अंदर हुए राजनीतिक बदलाव से कमजोर हुई हैं। चुनाव से पहले किरण को हटाकर हुड्डा को विधानसभा में नेता विपक्ष बना दिया गया था।

पति के निधन के कुछ दिन बाद ही रखा राजनीति में कदम

किरण चौधरी हरियाणा के दिग्गज नेता की बहू हैं, लेकिन राजनीति की शुरुआत दिल्ली से हुई थी। पहली बार 1998 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में किरण चौधरी विधायक बनी थीं। तब विधानसभा में उन्हें डिप्टी स्पीकर भी बनाया गया था। 2005 में हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान पति सुरेंद्र सिंह का एक विमान हादसे में निधन हो गया। पति के निधन के कुछ ही दिन बाद बंशीलाल भी नहीं रहे। बंशीलाल की बहू ने बेहद मुश्किल हालात में परिवार की राजनीतिक विरासत संभालने के लिए हरियाणा में सक्रिय हुईं।

विधानसभा में सबसे ज्यादा सवाल पूछने वाली नेता

2005 में पति की विधानसभा सीट तोशाम से विधायक बनीं। किरण को भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कैबिनेट में मंत्रिपद भी मिला। हालांकि, कई बार उनके कारभार को बदला गया। 2014 में विधानसभा चुनाव के बाद उन्हें सदन में पार्टी का नेता बनाया गया था। एडीआर रिपोर्ट की मानें तो विधानसभा में किरण चौधरी सरकार से सबसे ज्यादा सवाल पूछने वाली नेता रही हैं।

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

वैलेंटाइन डे डिनर के कुछ घंटे बाद ही काट दिया पत्नी की हत्या: चार्टर्ड अकाउंटेंट का झूठा लूट खेल फेल
Gurugram Weather Alert: गुरुग्राम में गरज-चमक संग बूंदाबांदी! जानिए कितना गिरेगा तापमान?