किसान के बेटी की शादी में पहुंचे राहुल गांधी, दुल्हन ने खिलाया चूरमा और बालूशाही-PHOTOS
हरियाणा सोनीपत के मदीना गांव के लोग उस वक्त हैरान रह गए। किसान संजय मलिक की बेटी की शादी में दुल्हन को आर्शीवाद देने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहुंच गए। वह जमीन में बैठे और दुल्हन के हाथ से चूरमा भी खाया।

सोनीपत में किसान की बेटी की शादी में पहुंचे राहुल गांधी
कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। यह फोटोज हरियाणा के सोनीपत में एक मलिक की बेटी के शादी समारोह की हैं। जिसमें शामिल होने के लिए राहुल अचानक दिल्ली से दुल्हन को आशीर्वाद देने पहुंचे थे।
राहुल गांधी के साथ थे हरियाणा के कई नेता
दरअसल, राहुल गांधी मंगलवार सुबह करीब 10 बजे कार से सोनीपत के मदीना गांव पहुंचे हुए थे। यहां से वह सीधे गांव के किसान संजय मलिक के घर पहुंचे, जहां उनकी बेटी की शादी हो रही थी। उनके साथ रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा समेत हरियाणा के कई नेता थे।
राहुल गांधी शादी में एक घंटे तक रुके
बता दें कि ना सिर्फ किसान संजय मलिक बल्कि गोहाना क्षेत्र के मदीना गांव के लोग हैरान थे कि राहुल गांधी हमारे गांव आए हुए हैं। इसके बाद तो गांव और शादी में खुशी का माहौल और भी खास हो गया। बताया जाता है कि यहां राहुल करीब एक घंटे तक रुके।
ट्रैक्टर चलाया और खेतों में किया काम
मदीना गांव के किसान संजय मालिक वही हैं, जिनके खेत में राहुल गांधी ने तीन साल 2023 में पहले ट्रैक्टर चलाया था और उनके साथ खेतों में काम किया करते हुए किसान परिवारों के संघर्ष की कहानी सुनी थी।
राहुल गांधी ने किसान से तीन साल पुराना वादा निभाया
बताया जाता है कि राहुल गांधी ने जब तीन साल पहले किसान की दर्दभरी कहानी सुनी थी, तभी उन्होंने संजय मलिक और उनके परिवार के हर सुख-दुख में साथ निभाने का वादा किया था। कांग्रेस ने कहा-राहुल गांधी जी ने आज किसान के घर जाकर ना सिर्फ परिवार की खुशियों का हिस्सा बने, बल्कि किसान से किया वादा भी पूरा किया।
राहुल ने किसान वाले लुक में पिया दूध
जब राहुल गांधी किसान के घर पहुंचे तो पूरे गांव ने उनका जोरदार स्वागत किया और राम राम भी किया। इस दौरान राहुल ने शादी वाले घर दूध के साथ चूरमा खाया। किसान की बेटी के हाथों मिस्सी रोटी भी खाई और महिलाओं के विवाह वाले गीत भी सुने।
राहुल गांधी को पहनाई किसानों की पगड़ी
बता दें कि किसान संजय मलिक ने अपनी बेटी की शादी में मेहमान बनकर पहुंचे राहुल गांधी को सम्मान स्वरूप शॉल भेंट की। वहीं गांव के लोगों ने इस दौरान राहुल को पगड़ी पहनाते हुए पगड़ी रस्म भी की।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

