Haryana Budget 2022: हेल्थ-एजुकेशन से किसान तक, 5 प्‍वाइंट्स समझें में पूरा बजट, कहां दिखाई ज्यादा मेहरबानी

हरियाणा सरकार का आज आगामी वित्तीय वर्ष 2022- 2023 का बजट पेश हुआ। खट्टर सरकार ने इस साल 1 लाख 77 हजार 255.99 करोड़ का बजट पेश किया, जो 2021-21 के 1 लाख 53 हजार 384 करोड़ से 15.6 प्रतिशत अधिक है।

Arvind Raghuwanshi | Published : Mar 8, 2022 6:44 AM IST

चंडीगढ़. हरियाणा सरकार का आज आगामी वित्तीय वर्ष 2022- 2023 का बजट पेश हुआ। जिसे राज्य के मुख्यमंत्री और बतौर वित्त मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सुबह 10 बजे पेश किया। अपने बजट भाषण शुरू करते हुए मुख्यमंत्री ने सबसे पहले कहा-मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि सरकार का तीसरा बजट पेश कर रहा हूं। वहीं महिला दिवस के मौके पर सीएम ने देशी नारी शक्ति को प्रणाम करते हुए कई सौगात दी हैं। बता दें कि खट्टर सरकार ने इस साल 1 लाख 77 हजार 255.99 करोड़ का बजट पेश किया, जो 2021-21 के 1 लाख 53 हजार 384 करोड़ से 15.6 प्रतिशत अधिक है।

1 हेल्थ सेक्टर- हरियाणा सरकार ने वाले साल में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 8925.52 करोड़ रुपये का बजट बनाया है। जिस पर खट्टर सरकार यह पैसा खर्च करेगी। सीएम ने ऐलान किया कि राज्य के सरकारी चिकित्सा कॉलेजों में पीजी कोर्स के लिए 40 प्रतिशत सीटें सरकारी चिकित्सकों के लिए आरक्षित की जाएंगी। अस्पतालों में रेस्तरां सुविधा भी उपलब्ध की जाएगी। नए मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए 2600 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।  हर जिले में एक सरकारी मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। वर्ष 2025 में स्नातक की सीटों 3035 हो जाएगी। नए नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे। इस वित्त वर्ष में सरकार पंडित भगवत दयाल शर्मा पोस्ट ग्रेजुएशन आयुर्विज्ञान संस्थान में किडनी प्रत्यारोपण की सुविधा चालू करेगी। शहरी स्वास्थ्य क्षेत्र में 8085.73 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। ग्रामीण स्वास्थ्य क्षेत्रों में 6826 करोड़ खर्च किए जाएंगे। 

Latest Videos

2. एजुकेशन सेक्टर: खट्टर सरकार हरियाणा में शिक्षा क्षेत्र में आगामी साल में 20250.70 करोड़ खर्च करेगी। सीएम खट्टर ने कहा, पांच लाख से ज्यादा छात्रों को मुफ्त टेबलैट देंगे। हरियाणा सरकार द्वारा अगले शैक्षणिक सत्र के दौरान राजकीय विद्यालयों में सेकेंडरी कक्षा में पढ़ रहे पांच लाख से अधिक छात्रों को मई 2022 तक नि:शुल्क इंटरनेट डाटा सहित टैबलेट उपलब्ध करवाए जाएंगे। ताकि उन्हें पढ़ाई में सुविधा मिल सके। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लिए सभी सरकारी कॉलेजों में 10 स्मार्ट क्लास रूम बनाए जाएंगे। राज्य की लड़कियों को परिवहन सुविधा देने दी जाएगी। इसके लिए साथी सुरक्षित एवंम सुलभ हरियाणा पहल योजना शुरू की। यह कॉलेजों, औद्योगिक शैक्षणिक संस्थानों, नर्सिंग कॉलेजों के लिए होगी। अप्रैल 2023 से शुरू हो जाएगी।

3 सेक्टर-खेती और किसान: खट्टर सरकार ने 2022-23 के लिए कृषि और संबंधित क्षेत्रों के लिए 5988.76 करोड़ का बजट बनाया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि, सरकार के लिए किसानों के हित सर्वोपरि हैं और उनके हितों के प्रति सजग रहते हुए साल 2014 में कार्यभार संभालते ही सरकार ने फसल खराबी की मुआवजा राशि 10 हजार प्रति एकड़ से बढ़ाकर 12 हजार प्रति एकड़ की थी, इस वित्त वर्ष इसे फिर बढ़ाकर 15 हजार किया है।  बारिश और कीटों के कारण खराब हुई फसलों पर किसानों को 561 करोड़ का मुआवजा दिया गया।  सिरसा, फतेहाबाद में सूक्ष्म सिंचाई को बढ़ावा दिया जाएगा। 2030 तक हरियाणा में बागवानी क्षेत्र को दोगुना और उत्पादन 3 गुना करने का लक्ष्यबागवानों को किराए पर मशीनें देनें के लिए मशीन बैंक बनाए जाएंगे। एक लाख परिवारों को पशुपालन के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी, मुर्गी, सुअर पालन आदि के लिएदुधारू पशुओं के पालन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। झज्जर में मछली बाजार बनेगा।

4. महिलाओं को दी कई सौगात: मुख्यमंत्री खट्टर ने महिलाओं के वुमेंस डे पर शुभकामानएं देते हुए उनके लिए कई बड़े ऐलान भी किए हैं। सीएम ने कहा-हरियाणा की महिलाओं ने अपनी कामायाबी का परचम पूरे देश ही नहीं पूरी दुनिया में फहराया है। इसलिए मैं आज उनको सम्मान देके लिए सुषमा स्वराज राज्यस्तरीय पुरस्कार की घोषणा करता हूं। सीएम ने ऐलान किया कि हरियाणा मातृ शक्ति उद्यमिता योजना के तहत जिन महिलाओं की आय पांच लाख से कम है, किसी भी व्यापर में उद्यमी बनना चाहती है, तो उनको सरकार की तरफ से तीन लाख रुपए तक का लोन दिया जाएगा। कामकाजी महिलाओं को बड़े शहरों में बनेंगे वूमेंस हॉस्टल बनाए जांगे।

5. हरियाणा का विकास: मुख्यमंत्री खट्टर ने राज्य के विकास के लिए भी कई सारी घोषणाएं की हैं। जिसमें मुख्य रुप से सड़क और रेल आदि शामिल हैं। इन दोनों सेक्टर पर राज्य सरकार करीब 4752.02 करोड़ रुपये खर्च करेगी। वहीं खट्टर सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए भी कई ऐलान किए। सरकार ने ऐलान किया है कि राज्य में 20 लग्जरी बसों के अलावा 150 हीट वेंटीलेटेड एयर कंडीशन बसें खरीदी जाएंगी। दो हजार साधारण बसें और ली जाएंगी इनमें एक हजार बसें रोडवेज की होंगी। सीएम ने घोषणा की खेल के लिए 540 करोड़ का आवंटित किया जाता है। प्रदेश में 1100 नई खेल नर्सरियां खोली जाएगी। इसमें से 500 सरकारी क्षेत्र और 600 खेल नर्सरियां निजी क्षेत्र की संस्थाओं को आवंटित की जाएगी।

ये रहीं हरियाणा सरकार के बजट की बड़ी बातें...
- श्रम क्षेत्र के लिए 221 करोड का बजट
- सिंचाई एवं जल साधन क्षेत्र के लिए 6136 करोड़ का आवंटन - 
- बिजली एवं नवीनीकरण ऊर्जा क्षेत्र के लिए 7200 करोड का बजट 
- सैनिक और अर्धसैनिक क्षेत्र के लिए 136 करोड का बजट 
- उद्योग क्षेत्र के लिए 598 करोड का बजट 
- सड़क और रेल और संचार क्षेत्र के लिए 4752 करोड़ का बजट 
- परिवहन क्षेत्र के लिए 2821 करोड़ का बजट 
- नागरिक उड़ढन क्षेत्र के लिए 886 करोड़ का बजट 
- पर्यटन पुरातत्व कला एवं संस्कृति क्षेत्र के लिए 310 करोड का बजट 
- शासन और लोक प्रशासन क्षेत्र के लिए 20149 करोड़ का बजट 
- सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र के लिए 109 करोड का बजट 
- सूचना और जनसंपर्क क्षेत्र के लिए 348 करोड का बजट 
- पुलिस और न्याय प्रशासन के लिए 8191 करोड़ का आवंटन 
- ग्रामीण क्षेत्र के लिए 6826 करोड का बजट
- शहरी क्षेत्र के लिए 8085 करोड का बजट
- खेतों के झगड़े खत्म करने के लिए लार्ज स्केल पर मैपिंग
- ग्रुप C में भी अब दो पेपर कराएंगे,  पहला क्वालीफाई और दूसरा मेन टेस्ट रखेंगे

Share this article
click me!

Latest Videos

Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
साल का सबसे बड़ा एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने छत्तीसगढ़ में बिछा दी नक्सलियों की लाशें
'घंटा-शंख से परेशानी है तो कान बंद कर लो', Yogi ने किसे बताया चंड-मुंड और महिषासुर
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts