राम रहीम की फरलो खत्म, कड़ी सुरक्षा के बीच आज पहुंचेगा जेल, जानिए कैसी रही 21 दिन की राहत

Published : Feb 28, 2022, 08:16 AM IST
राम रहीम की फरलो खत्म, कड़ी सुरक्षा के बीच आज पहुंचेगा जेल, जानिए कैसी रही 21 दिन की राहत

सार

दो हत्याओं और साध्वियों से दुष्कर्म मामले में डेरा प्रमुख सजा काट रहा है। सीबीआई की विशेष कोर्ट ने साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में 2017 में सजा सुनाई थी। तभी से वह जेल में बंद थे। इसके बाद उसे पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में भी सजा सुनाई गई थी। 

चंडीगढ़ : साध्वी यौन उत्पीड़न केस में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा (Dera Sacha Sauda) गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) को आज सुनारिया जेल वापस लाया जाएगा। वह पिछले 21 दिन की फरलों पर बाहर आया हुआ था। रविवार को उसकी फरलो समाप्त हो गई थी। आज गुरुग्राम पुलिस कड़ी सुरक्षा में लेकर रोहतक पहुंचेगी। जिला पुलिस सांपला बॉर्डर से जेल तक साथ आएगी। जेल परिसर के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।   राम रहीम की जेल वापसी को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सिरसा, गुरुग्राम और रोहतक समेत कई इलाकों में पुलिस अलर्ट पर है। 

पहले भी जेल से बाहर आ चुका है बाबा
बता दें कि राम रहीम को अब तक कई बार जेल से बाहर आ चुका है। 12 मई 2021 को उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब राम रहीम को 48 घंटे की पेरोल मिली थी। उसने गुरुग्राम में अपनी बीमार मां से मुलाकात की थी। इसके बाद 3 जून 2021 को जांच के लिए दोबारा PGIMS लाया गया था। 6 जून को इलाज के लिए गुरुग्राम के मेदांता मेडिसिटी में भर्ती कराया गया था।

इसे भी पढ़ें-राम रहीम फिर 21 दिन बाद जाएगा जेल: चारों तरफ पुलिस बल तैनात, आसपास के इलाके में सुरक्षा कड़ी

कैसे रही 21 दिन की राहत

राम रहीम की फरलो की अवधि में हरियाणा में सियासत गर्म रही। सरकार से इसको लेकर सवाल जवाब किए गए तो राम रहीम की फरलो को बढ़ाए जाने को लेकर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई।  हालांकि इस याचिका पर हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए फैसला अपने पास सुरक्षित रख लिया है। सुनवाई में हरियाणा सरकार और याची पक्ष की दलीलें सुनने और फरलो रिकॉर्ड देखने के बाद बैंच ने अपना फैसला सुरक्षित कर लिया। जस्टिस राज मोहन सिंह की बैंच में केस की सुनवाई हुई। अब कभी भी इस मामले में फैसला सुनाया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें-डेरा प्रमुख की फरलो मामले में सुनवाई खत्म: हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, दो दिन और जेल से बाहर है राम रहीम

किस सजा में जेल में है राम रहीम

बता दें कि दो हत्याओं और साध्वियों से दुष्कर्म मामले में डेरा प्रमुख सजा काट रहा है। सीबीआई की विशेष कोर्ट ने साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में 2017 में सजा सुनाई थी। तभी से वह जेल में बंद थे। इसके बाद उसे पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में भी सजा सुनाई गई थी। अब फिर से 21 को फरलो पूरी होने के बाद उसे दोबारा जेल में डाल दिया जाएगा।  

इसे भी पढ़ें-गुरमीत राम रहीम मामले में सीएम खट्टर और गृहमंत्री आमने-सामने, गलत संदेश न जाए इसलिए करेंगे प्रेस-कॉन्फ्रेंस

इसे भी पढ़ें-हत्यारा नहीं हत्या की साजिश में शामिल था गुरमीत राम रहीम, जानिए हरियाणा सरकार ने कोर्ट में क्या रखी दलील

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Gurgaon Weather Today: रातें ठंडी, दिन सुहावना-गुड़गांव का बदला-बदला मौसम क्यों?
6 हजार साल पुराना भारत का शहर, अब सरकार बनाएगी राखीगढ़ी को ग्लोबल हेरिटेज