हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूर्व सांसद तरुण विजय को किया सम्मानित

Published : Nov 14, 2022, 07:34 PM ISTUpdated : Nov 14, 2022, 07:49 PM IST
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूर्व सांसद तरुण विजय को किया सम्मानित

सार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूर्व सांसद तरुण विजय को सम्मानित किया है। मुख्यमंत्री ने यह सम्मान तरुण विजय को बाबा बंदा सिंह बहादुर के बलिदान पर अभूतपूर्व शोध हेतु किया है। इस मौके पर देश भर से आए एक लाख सिख व सहजधारी एकत्र हुए थे।

चंडीगढ़. बाबा बंदा सिंह बहादुर के बलिदान पर अभूतपूर्व शोध हेतु हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तरुण विजय को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। हरियाणा के हांसी ज़िले में वार्षिक बंदा सिंह बहादुर समागम में देश भर से आए एक लाख सिख व सहजधारी एकत्र हुए थे। बाबा बंदा सिंह बहादुर ने मुग़लों के क़ब्ज़े से पंजाब आज़ाद किया था और गुरु गोविंद सिंह के दो साहिबज़ादों को ज़िंदा दीवार में चिनवाकर शहीद करने वाले सूबेदार को क़त्ल कर प्रतिशोध लिया था।

740 महान योद्धाओं के बलिदान पर तरुण विजय की पुस्तक मंत्रालय ने की प्रकाशित
बाद में मुग़ल बादशाह फ़र्रुख़्सियर ने एक लाख की फ़ौज भेजकर धोखे से बंदा बहादुर और 740 सिख सेनानियों को पकड़ कर दिल्ली में अत्यंत क्रूरता से शहीद किया।बंदा सिंह के चार वर्षीय बेटे अजय सिंह को उनकी गोद में रखकर मारा और बच्चे का कलेजा पिता के मुंह में ठूंसा, फिर भी बंदा सिंह ने इस्लाम क़बूल नहीं किया। दिल्ली में बंदा सिंह और उनके 740 महान योद्धाओं के बलिदान पर श्री तरुण विजय की शोध पुस्तक संस्कृति मंत्रालय ने प्रकाशित की है।
 

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

CM Yogi Adityanath in Kaithal: CM योगी बोले- 'अफवाह फैलाने वालों को जनता ने नकारा, सनातन और देश की सुरक्षा साथ-साथ'
किराया-शॉपिंग और SIP…गुरुग्राम टेकी का SHOCKED कर देने वाला मंथली खर्चा-VIDEO VIRAL