5 साल में दो गुना बढ़ी हरियाणा CM खट्टर की संपत्ति, सालाना आय 28 लाख से भी ज्यादा

Published : Oct 01, 2019, 07:52 PM ISTUpdated : Oct 02, 2019, 04:15 PM IST
5 साल में दो गुना बढ़ी हरियाणा CM खट्टर की संपत्ति, सालाना आय 28 लाख से भी ज्यादा

सार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाला खट्टर ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन भर दिया है। नामांकन के बाद खट्टर 5 साल में दो गुना बढ़ी अपनी संपत्ति को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। खट्टर के नामांकन पत्र से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 5 सालों में उनकी चल/अचल संपत्ति 8.2 लाख से 94 लाख बढ़ गई। 

चंडीगढ़. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाला खट्टर ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन भर दिया है। नामांकन के बाद खट्टर 5 साल में दो गुना बढ़ी अपनी संपत्ति को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। खट्टर के नामांकन पत्र से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 5 सालों में उनकी चल/अचल संपत्ति 8.2 लाख से 94 लाख बढ़ गई। 

5 सालों में खट्टर की चल/अचल संपत्ति दोगुनी

खट्टर ने करनाल विधानसभा से दूसरी बार नामांकन दाखिल किया। एफिडेबिट के मुताबिक बीते 5 सालों में खट्टर की चल/अचल संपत्ति दोगुनी हो गई है। 2019 में खट्टर की संपत्ति बढ़कर 1 करोड़ 27 लाख 985 रुपए हो गई है। 2014 में उनकी कुल चल/अचल संपत्ति 61 लाख 29 हजार 952 रुपए थी। 

1 लाख से घटकर 15 हजार हुआ कैश- 

2014 में मनोहर लाल के पास 1 लाख रुपए कैश था फिलहाल उन्होंने मात्र 15 हजार कैश की जानकारी दी है। बैंक में जमा पैसों की बात करें तो 2014 में मनोहर लाल के 2 लाख 29 हजार 952 रुपए बैंक में जमा थे जो 2019 में बढ़कर 93 लाख 85 हजार 985 रुपए हो गए हैं।

पुश्तैनी मकान कीमत बढ़ी- 

खट्टर के पास रोहतक के बनयानी गांव में एक पैतृक मकान और खेतिहर जमीन भी है, जिसकी कीमत करीब 33 लाख रुपए थी। हालांकि 2014 में इसकी कीमत 53 लाख रुपए बताई गई। 

खट्टर पर नहीं कोई बैंक लोन- 

खट्टर पर बैंक लोन भी था जो फिलहाल चुकाया जा चुका है। 2014 के हलफनामे में खट्टर पर 6 लाख 20 हजार रुपए के बैंक लोन था जिसे अब चुका दिया गया।

सलाना आय 28 लाख 95 हजार 972 रुपए- 

हलफनामे के मुताबिक 2014-15 में खट्टर की सालाना आय 11 लाख 25 हजार रुपए थी जो 2018-19 में बढ़कर 28 लाख 95 हजार 972 रुपए हो गई। 2014 में दिए हलफनामे के मुताबिक तो मनोहर लाल की साल 2013-14 में कुल आय 2 लाख 73 हजार रुपए थी। संपत्ति को लेकर दी गई जानकारी में गाड़ी और ज्वैलरी का जिक्र नहीं है। 

खट्टर के खिलाफ कोई अपराधिक मुकदमा नहीं- 

चुनावी हलफ़नामे में मनोहर लाल पर आज तक कोई भी आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं। खट्टर ने इस बार यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में करनाल से दूसरी बार नामांकन दाखिल किया और प्रचंड जीत की उम्मीद जताई। 

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Gurgaon HR Murder: शादी से पहले उजड़ा युवराज का घर, बहस के बाद मर्डर और फिर 7 घंटे लाश लेकर घूमे!
Gurugram Hit and Run: कौन है लवनीश बैंसला जिसने सिया पर किया अश्लील कमेंट, कल्याण से क्या रिश्ता?