बच्चों के सामने मां को मारे इतने चाकू की तोड़ दी आंतें और पसलियां, शव के पास बैठ बिलखते रहे मासूम

दरअसल, दिल दहला देने वाली यह घटना बहादुरगढ़ जिले के सौलधा गांव में हुई। हत्या का यह पूरा मामला  प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। वहीं यह घटना CCTV में कैद हो गई है। मृतका की पहचान  प्रियंका (28) के रूप में हुई है। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 7, 2021 7:24 AM IST

बहादुरगढ़. हरियाणा में अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश में बदमाशों को ना तो कानून का खौफ है और ना ही पुलिस का डर, इसी वजह से यहां दिनदहाड़े हत्या कर दी जाती है। बहादुरगढ़ जिले से ऐसी ही एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां युवक ने  घर में घुसकर महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना के वक्त युवती के दो बच्चे सामने खड़े-खड़े चीखते रहे, लेकिन आरोपी फिर भी नहीं रुका, वह जब तक चाकू मारता रहा तब तक उसकी मौत नहीं हो गई।

दिल दहला देने वाली वारदात CCTV में कैद 
दरअसल, दिल दहला देने वाली यह घटना बहादुरगढ़ जिले के सौलधा गांव में हुई। हत्या का यह पूरा मामला  प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। वहीं यह घटना CCTV में कैद हो गई है। मृतका की पहचान  प्रियंका (28) के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपी की शिनाख्त कर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। ASP विक्रांत भूषण और DSP अशोक कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर हालातों का जायजा लिया।

Latest Videos

खून से लथपथ मां को देख चीखते रहे मासूम बच्चे
बताया जाता है कि जिस वक्त आरोपी हत्या करने आया तो वहीं पर महिला के दोनों बच्चे खेल रहे थे। आरोपी बच्चे चीखते-चिल्लाते रहे और हमलावर उनकी मां पर चाकू से वार करता रहा। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे तो प्रियंका खून से लथपथ हालत में पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने युवती के पति सुधीर और पुलिस को मामले की सूचना दी। परिवार वाले महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों बताया कि महिला के शरीर पर 8 से 10 चाकू के गहरे घाव थे, उसकी आंतों और पसलियों पर वार किए थे, जिसकी वजह से वह नहीं बच पाई।

पिता बोली दामाद ने ही बेटी को मरवाया 
पुलिस ने बताया कि मृतका प्रियंका का कुछ समय पहले ही पड़ोस में रहने वाले जितेंद्र से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी पति को पहले ही पता चल गई थी। जिसके चलते रोजाना पति-पत्नी सुधीर और प्रियंका का विवाद होता था। इतना ही नहीं सुधीर ने घर में नजर रखने के लिए CCTV कैमरे भी लगा रखे थे। जिसमें यह पूरी वारदात कैद हो गई। पुलिस ने इसी आधार पर आरोपी की पहचान की है। वहीं मृतका के पिता विजयपाल  ने सुधीर पर कई तरह के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मेरी बेटी को दामाद ने ही मरवाया है। 

Share this article
click me!

Latest Videos

Maharashtra: दलित के किचन Rahul Gandhi ने पकाया खाना, क्या खाकर हो गए परेशान?
बिजनेसमैन ने मनाया बीवी का 50वां बर्थडे, लग गया बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा
Haryana Elections: हरियाणा के सीएम की रेस में कौन आगे? चर्चाओं में ये 5 नाम
PM Modi Samman Niddhi 18th Kist: आ सकती है किसान सम्मान निधि की अटकी किस्त, तुरंत कर लें ये काम
विटामिए ए की कमी से हो सकती हैं ये बीमारियां, कैसे करें बचाव #Shorts