व्यक्ति ने चिल्लाते हुए पूछा- ‘ कहां है बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, 5 मिनट तक चलता रहा हो-हल्ला

Published : Oct 16, 2019, 10:06 AM ISTUpdated : Oct 16, 2019, 11:35 AM IST
व्यक्ति ने चिल्लाते हुए पूछा- ‘ कहां है बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ,  5 मिनट तक चलता रहा हो-हल्ला

सार

थानेसर(हरियाणा). प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक चुनावी रैली में एक व्यक्ति ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ पर सवाल उठाते हुए नारे लगाए और उनके मंच की तरफ कुछ कागज फेंके। हालांकि प्रधानमंत्री ने अपना संबोधन जारी रखा।

थानेसर(हरियाणा).  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक चुनावी रैली में एक व्यक्ति ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ पर सवाल उठाते हुए नारे लगाए और उनके मंच की तरफ कुछ कागज फेंके। हालांकि प्रधानमंत्री ने अपना संबोधन जारी रखा। व्यक्ति ने चिल्लाते हुए कहा, ‘‘ कहां है बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ?’’ उसके बाद रैली में करीब पांच मिनट तक हो-हल्ला हुआ और करीब पांच मिनट बाद पुलिस ने इस व्यक्ति को पकड़ लिया।

मोदी के स्टेज पर फेंके कागज के टुकड़े-

रैली में सादी वर्दी में मौजूद पुलिसकर्मियों ने व्यक्ति को मीडिया ब्लॉक के निकट रोका और उसे वहां से ले गए। रैली में मौजूद कई श्रोता अपने स्थान से खड़े होकर यह देखने लगे कि आखिर चल क्या रहा है? व्यक्ति की पहचान जगाधरी के रहने वाले अशोक कुमार के रूप में हुई है। उसने मोदी के मोदी के स्टेज की तरफ कागज भी फेंके थे।

बच्ची के साथ यौन शोषण की शिकायत लेकर आया था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करके लिखे गए पत्र में व्यक्ति ने कहा है कि यमुनानगर में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ 26 अगस्त को उसके शिक्षक ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। व्यक्ति ने पत्र में आरोप लगाया है कि जब इस मामले की शिकायत पुलिस से की तो उन्होंने कोई कार्रवाई करने के बजाय छात्रा के माता-पिता पर ही प्राथमिकी दर्ज कर दी।

कुमार ने आरोप लगाया कि धरने के बाद भी पुलिस ने प्राथमिकी नहीं वापस ली। इस मामले पर पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मामले में जांच चल रही है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Gurugram Weather Forecast: आज गुरुग्राम में बादलों की एंट्री, बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी
वैलेंटाइन डे डिनर के कुछ घंटे बाद ही पत्नी की हत्या: चार्टर्ड अकाउंटेंट का झूठा लूट का खेल फेल