कंगना रनौत के सपोर्ट में आए हरियाणा के गृहमंत्री विज, कहा-मुंबई संजय राउत के बाप की नहीं

Published : Sep 06, 2020, 06:14 PM ISTUpdated : Sep 07, 2020, 04:00 PM IST
कंगना रनौत के सपोर्ट में आए हरियाणा के गृहमंत्री विज, कहा-मुंबई संजय राउत के बाप की नहीं

सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट और शिवसेना नेता संजय राउत के मामले में अब हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज भी कूद पड़े हैं। वह कंगना के पक्ष में खड़े हो गए। उन्होंने कहा-मुंबई किसी के खानदान का प्रदेश नहीं है।

पानीपत. बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट और शिवसेना नेता संजय राउत के मामले में अब हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज भी कूद पड़े हैं। वह कंगना के पक्ष में खड़े हो गए। उन्होंने कहा-मुंबई किसी के खानदान का प्रदेश नहीं है। साथ ही राउत से सवाल किया कि मुंबई उनके पिता जी की है क्या। जो किसी को शहर में घुसने नहीं देंगे।

'कोई किसी का गला नहीं दबा सकता'
अनिल विज ने कहा, मुंबई भारत का हिस्सा है और कोई भी यहां आ जा सकता है। जो लोग इस तरह की धमकियां देते हैं उनके खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए। बिना वजह के कोई किसी का गला नहीं दबा सकता है औरप न ही किसी की आवाज दबा सकता है।

कंगना ने संजय राउत को दिया चैलेंज
बता दें कि कंगना का जवाब देते हुए संजय राउत ने शुक्रवार के दिन कहा था कि यह मुंबई मराठी मानुष के बाप की है। शिवसेना महाराष्ट्र के ऐसे दुश्मनों को खत्म किए बिना नहीं रहेगी। साथ ही कंगना को मुंबई न आने के लिए कहा था। इसका पलटवार करते हुए कंगना ने कहा था, में 9 सितंबर को मुंबई आ रही हूं,अगर किसी में हिम्मत है तो मुझे रोककर दिखाए।

ये नेता भी कर चुके हैं कंगना का सपोर्ट
वहीं अनिल विज से पहले भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने भी कंगना के पक्ष में बयान दिया था। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि क्या किसी के पिता की जागीर है मुंबई? ये महाराष्ट्र में क्या हो रहा है। 

 

Kangana Ranaut ने Sanjay Raut पर बोला हमला , कहा- आपने कहा आप मेरा जबड़ा तोड़ देंगे, मैं आ रही हूं

"

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Dhruv Rathee Defamation Case: BJP IT Cell वीडियो पर ध्रुव राठी को समन, जानें पूरा मामला
Dhruv Rathee Detention: रिहाई के बाद पहला वीडियो, बोले-'न गिरफ्तारी, न हिरासत'...फिर क्या हुआ?