International Gita Festival 2021: हरियाणा में भीम रसोई में तीन परांठे खाने पर मिलेगा एक लाख रुपए इनाम और बुलेट

Published : Dec 04, 2021, 12:17 PM IST
International Gita Festival 2021: हरियाणा में भीम रसोई में तीन परांठे खाने पर मिलेगा एक लाख रुपए इनाम और बुलेट

सार

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव (International Gita Festival 2021) में शिल्पकला के साथ शिल्पकारों का हुनर देखने को मिलेगा। यहां हरियाणा पैवेलियन (Haryana Pavilion) के लजीज व्यंजन पर्यटकों को रिझाएंगे। इसके स्वाद के साथ एक लाख रुपए का इनाम भी जीतने का मौका मिलेगा। हिंदुस्तान के सबसे बड़े परांठों (parathas) में शामिल 3 बड़े परांठे खाने वाला मालामाल होगा।  

कुरुक्षेत्र। हरियाणा (Haryana) के कुरुक्षेत्र (Kurukshetra) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव (International Gita Festival 2021) आयोजित किया जा रहा है। इसमें शिल्पकला के साथ हरियाणा पैवेलियन (Haryana Pavilion) में पर्यटकों को लजीज व्यंजन रिझाएंगे। इसके साथ ही हिंदुस्तान के सबसे बड़े 3 परांठे (parathas) खाने वाला मालामाल होगा। हरियाणा कला और सांस्कृतिक विभाग के हाथों में पहली बार हरियाणा पैवेलियन की कमान होगी। यहां भीम रसोई में लजीज व्यंजनों के साथ हरियाणवी पकवान भी पर्यटकों को चखने को मिलेंगे।

हरियाणा कला और सांस्कृतिक कार्य विभाग की निदेशिक प्रतिमा चौधरी ने बताया कि पुरुषोत्तमपुरा बाग में बनाए जाने वाले हरियाणा पैवेलियन में हरियाणवी संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। भीम रसोई आकर्षण का केंद्र होगी तो भीम की खुराक खाने वाला पर्यटक हरियाणा पैवेलियन से मालामाल होकर लौटेगा। तीनों परांठे खाने पर एक लाख का नकद इनाम और बुलेट मोटरसाइकिल गिफ्ट में दी जाएगी।

कार्यक्रम में देखने को मिलेगी हरियाणवी झलक...
पर्यटक ठंड में पर्यटक कुल्हड़ की चाय की चुस्की का आनंद लेंगे। वहीं, तीज त्योहारों पर बनने वाले पकवान माल-पुहड़े भी स्वाद चखेंगे। हरियाणा पैवेलियन में हरियाणवी संस्कृति की झलक दिखाई देगी। राज्य सरकार के विशेष प्रचार प्रकोष्ठ के ओएसडी गजेंद्र फौगाट बताते हैं कि हरियाणा पैवेलियन हरियाणवी संस्कृति, खानपान, पहनावे के साथ मिट्टी के दंगल में पहलवान जोर-अजमाइश करते दिखाई देंगे। भीम रसोई में हाथ से निकाले हुए खोये की बर्फी, गोहाना की जलेबी, सुहाली, गुलगले और पुड़े समेत अन्य पकवानों का पर्यटक स्वाद चख सकेंगे। हरियाणा पैवेलियन का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को हरियाणवी संस्कृति के साथ जोड़ना है ताकि उन्हें हरियाणवी पहनावे के साथ पकवानों के बारे में सहजता के साथ जानकारी मिल सके।

दो फुट हो होगा एक परांठा
फौगाट बताते हैं कि रोहतक वालों का हिंदुस्तान का सबसे बड़ा परांठा है, इसकी लंबाई करीब दो फीट है। पराठे के साथ दही, चटनी, आचार और मक्खन दिया जाएगा। परांठे खाने की शर्त भी तय की गई है। यदि कोई एक साथ बैठकर तीन पराठे खा लेता है तो इनाम का हकदार होगा। परांठे की आठ वैरायटी हैं, जिसमें पनीर, आलू, गोभी, आलू-प्याज मिक्स और सिंपल परांठा शामिल है। पिछले 8 सालों से चार दोस्त परांठे बनाने का काम कर रहे हैं। उनके द्वारा तीन परांठे खाने का खुला चैलेंज दिया जाता है। हरियाणा सरकार की ओर से पहली बार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में इस चैलेंज को पर्यटकों के लिए रखा है। यदि पर्यटक एक साथ तीन परांठे खाता है तो उसे एक लाख का नकद इनाम और बुलेट मोटरसाइकिल मिलेगी।

बचपन में भूख ने तड़पाया...इसलिए अब रोजाना 150 लोगों को भरपेट खाना खिलाती हैं 'पराठे वाली आंटी'

अनूठा प्रेम: तोता गुम हुआ तो मालिक ने अखबार में दिया विज्ञापन, जो ढूंढकर लाएगा उसे मिलेंगे 15 हजार..

Tokyo Olympics में MP के लाल ने भी दिखाया जादू, CM शिवराज इनाम में देंगे 1 करोड़, कहा-शाबाश शेरों!

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 19 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश, यूपी में भारी बारिश; बिजली गिरने का अलर्ट
Weather Forecast 18 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-MP तक बारिश का अलर्ट, छत्तीसगढ़ में गरज-चमक; जानें 7 राज्यों का मौसम