MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Madhya Pradesh
  • Tokyo Olympics में MP के लाल ने भी दिखाया जादू, CM शिवराज इनाम में देंगे 1 करोड़, कहा-शाबाश शेरों!

Tokyo Olympics में MP के लाल ने भी दिखाया जादू, CM शिवराज इनाम में देंगे 1 करोड़, कहा-शाबाश शेरों!

भोपाल. Tokyo Olympic 2020  कई दशकों के बाद भारतीय पुरुष हॉकी (men hockey team) टीम ने इतहिास रचते हुए ओलंपिक में कांस्य पदक जीत लिया है।  41 साल बाद देश को ब्रॉन्ज मेडल मिला है। इस शानदार जीत में मध्य प्रदेश के भी दो खिलाड़ियों विवेक सागर और नीलकांता शर्मा ने भी कमाल किया है। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दोनों खिलाड़ी को 1-1 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है। सीएम शिवराज ने कहा- शाबाश शेरों! यह ऐतिहासिक जीत हमेशा याद रखी जायेगी...

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Aug 05 2021, 10:03 PM IST| Updated : Aug 05 2021, 10:35 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

सीएम शिवराज सिंह ने ट्वीट कर कहा-भारतीय पुरुष #Hockey टीम ने #Tokyo2020 में सर्वश्रेष्ठ टीमों को हराया है। इटारसी के लाल विवेक सागर टीम का हिस्सा हैं, नीलकांता शर्मा ने मध्यप्रदेश हॉकी एकेडमी से ट्रेनिंग ली है।इन दोनों खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपये की सम्मान निधि मध्यप्रदेश सरकार प्रदान करेगी। शाबाश शेरों! यह ऐतिहासिक जीत हमेशा याद रखी जायेगी! अपने बेजोड़ प्रदर्शन से #Tokyo2020 में काँस्य पदक अपने नाम करने पर भारतीय पुरुष #Hockey टीम को हार्दिक बधाई। आप सभी ने भारत का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। 

25

बता दें कि विवेक सागर इटारसी जिले के गांव चांदोन के रहने वाले हैं। जहां उनके घर इस समय भारतीय टीम की जीत पर उत्सव मनाया जा रहा है। घर पर परिजनों और आस-पड़ोस के लोगों ने ढोल की थाप पर नाचकर रहे हैं। पूरे गांव जश्न मनाया जा रहा है।

35

विवेक के माता-पिता कह रहे हैं कि इससी ज्यादा खुशी और कुछ नहीं हो सकती है। हमारे बेटे ने भारतीय हॉकी टीम के साथ मिलकर वह इतिहास रचा है, जिसके लिए हम सालों से इंतजार कर रहे थे। पिता इतने खुश थे कि उन्होंने खुशी में अपने बड़े बेटे को गोद में उठा लिया।
 

45

बता दें कि विवेक सागर ने टोक्यो ओलिंपिक में अर्जेंटीना से हुए मुकाबले में  पहला गोल किया था। जिसका परिणाम यह हुआ था कि टीम को जीत शानदार मिली थी। जिसकी दम पर टीम ने  क्वार्टर फाइनल  में जगह बनाई थी।
 

55

विवेक सागर ओलिंपिक में हॉकी टीम में मध्य प्रदेश से इकलौते खिलाड़ी हैं। विवेक सागर का चयन अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ 2019 के लिए राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर चुना था। विवेक ने हॉकी की शुरुआत अपने घर से दो किलोमीटर दूर आर्डनेंस फैक्टरी (ओएफ) के खेल परिसर व गांधी मैदान से की है। विवेक सागर इंडियन जूनियर हॉकी टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। विवेक के पिता रोहित प्रसाद सरकारी प्राइमरी टीचर हैं तो मां कमला देवी गृहिणी हैं। वहीं बड़ा भाई विद्या सागर सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। इसके अलावा दो बहनें पूनम और पूजा हैं। पूनम की शादी हो चुकी है और पूजा पढ़ाई कर रही है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved