रात 2 बजे नींद से उठ 5 महीने की गर्भवती पत्नी ने लगाई फांसी, मरने से पहले पिता को फोन कर बताया दर्द

Published : Jun 22, 2020, 04:37 PM IST
रात 2 बजे नींद से उठ 5 महीने की गर्भवती पत्नी ने लगाई फांसी, मरने से पहले पिता को फोन कर बताया दर्द

सार

 हरियाणा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 5 माह की गर्भवती महिला ने फांसी के फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यमुनानगर. हरियाणा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 5 माह की गर्भवती महिला ने फांसी के फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रात दो बजे महिला ने लगा ली फांसी
दरअसल यह खौफनाक घटना रविवार सोमवार दरमियानी रात करीब 2 बजे घटी। जहां  प्रियंता नाम की गर्भवती महिला ने सुसाइड कर लिया। करीब एक घंटे यानि तीन बजे पति की जब नींद खुली तो उसने देखा कि पत्नी फंदे पर लटकी हुई है। मृतका के ससुराववालों ने घटना की जानकारी उसके मायके वालों को दी।

मरने से एक दिन पहले पिता को फोन कर बताया था दर्द
मृतका के मायके वालों के पुलिस को बताया कि उनकी बेटी की 6 महीने पहले सन्नी के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद सी उसके ससुराल बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। जब वह कुछ दिन पहले घर आई थी तो उसने अपनी पीड़ा हम लोगों को बताई थी। बता दें कि मरने से एक दिन पहले ही महिला ने अपने मायके में फोन कर कहा था ये लोग उसके साथ मारपीट कर  रहे हैं और ताने भी मारते हैं।

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

साइको किलर पूनम ने 4 मासूम बच्चों की हत्या क्यों की? पुलिस को दिया चौंकाने वाला बयान
'सबका नाश कर दूंगी..अंदर है आत्मा, परिवार ने बताया साइको किलर लेडी का खतरनाक सच