हरियाणा के करणी सेना अध्यक्ष के बेटे की मौत, अपने ही फ्लैट में इस हालत में मिली लाश..आखिरी तक साथ थी पत्नी

Published : Mar 10, 2021, 03:41 PM ISTUpdated : Mar 10, 2021, 03:45 PM IST
हरियाणा के करणी सेना अध्यक्ष के बेटे की मौत, अपने ही फ्लैट में इस हालत में मिली लाश..आखिरी तक साथ थी पत्नी

सार

यह घटना मंगलवार देर रात गाजियाबाद की गोल्फ लिंक सोसायटी स्थित फ्लैट में हुई। जहां अनिरुद्ध अपनी पत्नी शालू के साथ रहते थे। दो महीने पहले ही उनका परिवार इस फ्लैट में शिफ्ट हुआ था। अनिरुद्ध भाजपा युवा मोर्चा में सक्रिय थे।

गुरुग्राम, हरियाणा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां सीनियर लीडर और करणी सेना प्रमुख सूरजपाल अम्मू के बड़े बेटे अनिरुद्ध राघव  (32) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक का शव अपने फ्लैट में फंदे से लटका मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है। 

दो महीने पहले ही इस फ्लैट में शिफ्ट हुआ था परिवार
दरअसल, यह घटना मंगलवार देर रात गाजियाबाद की गोल्फ लिंक सोसायटी स्थित फ्लैट में हुई। जहां अनिरुद्ध अपनी पत्नी शालू के साथ रहते थे। दो महीने पहले ही उनका परिवार इस फ्लैट में शिफ्ट हुआ था। अनिरुद्ध भाजपा युवा मोर्चा में सक्रिय थे। बेटे की वहीं बेटे की मौत की सूचना मिलते ही सूरजपाल सिंह परिवार सहित गाजियाबाद के लिए रवाना हो गए।

लंदन में पढ़ाई की है अनिरुद्ध ने, लेक्चरर भी रह चुके हैं
पुलिस को मौके पर से कोई कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस इस मामले को आत्महत्या मान रही है, जबकि अनिरुद्ध के परिजनों ने इस मौत के पीछे सवाल खड़े करते हुए इसे आत्महत्या मानने से इनकार कर दिया है। अनिरुद्ध ने लंदन में पढ़ाई की है और वे लेक्चरर भी रह चुके हैं।

साथ रह रही पत्नी को कुछ नहीं पता
मीडिया से बात करते हुए  बिजनौर क्षेत्र के करणी सेना अध्यक्ष शेखर ने बताया कि रात 12 बजे उनकी बात अनिरुद्ध से हुई थी। जबकि कुछ देर बाद ही डेढ़ बजे मौत की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि बेड पर अनिरुद्ध का शव पड़ा था। जब मैंने पत्नी से पूछा तो वह कहने लगीं कि यह सब क्या और कैसे हुआ, उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता। वह रो-रोकर बार बार बेसुध हो रहीं थीं।
 

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल
Weather Forecast 11 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बदला मौसम, बारिश-तूफान को लेकर आया बड़ा अपडेट