गुरुग्राम में मां-बेटी ने एक साथ किया सुसाइड, 10 दिन पहले पिता ने होटल में जाकर की थी खुदखुशी..

Published : Jul 18, 2021, 02:57 PM IST
गुरुग्राम में मां-बेटी ने एक साथ किया सुसाइड, 10 दिन पहले पिता ने होटल में जाकर की थी खुदखुशी..

सार

ह घटना गुरुग्राम शहर के सेक्टर 67 की पॉश कॉलोनी वर्धमान मंत्रा सोसाइटी के फ्लैट नंबर नंबर 301 में घटी। जहां 46 वर्षीय वीना शेट्टी अपनी  24 वर्षीय बेटी याशिका के साथ रहती थीं। 6 जुलाई को खुदखुशी करने वाले परिवार के मुखिया हरि शेट्टी टैक्स कंसल्टेंट के तौर पर काम करते थे।

गुरुग्राम. हरियाणा के गुरुग्राम शहर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक मां-बेटी ने अपनी जिंदगी से तंग आकर सुसाइड कर लिया। वहीं दो सप्ताह पहले महिला के पति ने एक होटल में जहर खाकर खुदखुशी की थी। पुलिस ने परिवार के तीनों सदस्य की मरने की वजह जानने में जुट गई है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पति-पत्नी दोनों करते थे अच्छी-खासी जॉब..बेटी कर रही थी एमबीए 
दरअसल, यह घटना गुरुग्राम शहर के सेक्टर 67 की पॉश कॉलोनी वर्धमान मंत्रा सोसाइटी के फ्लैट नंबर नंबर 301 में घटी। जहां 46 वर्षीय वीना शेट्टी अपनी  24 वर्षीय बेटी याशिका के साथ रहती थीं। 6 जुलाई को खुदखुशी करने वाले परिवार के मुखिया हरि शेट्टी टैक्स कंसल्टेंट के तौर पर काम करते थे। वहीं उनकी पत्नी वीणा एक प्राइवेट कंपनी के सेल्स विभाग में जॉब करती थीं।

6 महीन पहले ही पॉश कॉलोनी में रहने आया था परिवार
पुलिस के मुताबिक, जानकारी में सामने आया है कि हरि शेट्टी अपने परिवार के साथ इसी साल जनवरी के माह में वर्धमान मंत्रा सोसाइटी में किराए पर रहने के लिए आया था। मृतक के परिवार में दो बेटियां और पत्नी थीं। जिसमें से एक बेटी याशिका एमबीए कर रही थी, उसने मां के साथ सुसाइड कर लिया। वहीं दूसरी बेटी ला की पढ़ाई कर रही है। पुलिस ने बताया कि याशिका का शव बेडरूम में जबकि उसकी मां का शव बाथरूम में पड़ा मिला है।

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 26 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 8 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD की चेतावनी
Weather Update 25 July 2026: गुजरात में बहुत भारी बारिश, दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में मौसम का अलर्ट, IMD अपडेट