इस मां का कौन गुनहगार: 17 साल की रेप पीड़िता ने दिया बेटे को जन्म, वो सब सहती रही, किसी को दर्द तक नहीं बताया

Published : Jan 30, 2022, 04:49 PM ISTUpdated : Jan 30, 2022, 04:52 PM IST
इस मां का कौन गुनहगार: 17 साल की रेप पीड़िता ने दिया बेटे को जन्म, वो सब सहती रही, किसी को दर्द तक नहीं बताया

सार

हरियाणा के भिवानी जिले में एक रेप पीड़ित बच्ची ने बेटे को जन्म दिया है। वह खुद अभी 17 साल की है और वो मां बन गई है। बता दें कि नाबालिग के साथ पिछले साल अप्रैल महीने में हैवानियत हुई थी। 

भिवानी. हरियाणा के भिवानी जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां एक रेप पीड़ित बच्ची ने बेटे को जन्म दिया है। वह खुद अभी 17 साल की है और वो मां बन गई है। बता दें कि नाबालिग के साथ पिछले साल अप्रैल महीने में हैवानियत हुई थी। मासूम इतने दिन तक सब चुपचाप सहती रही, लेकिन किसी को अपने दर्द के बारे में नहीं बताया।

परिवार के ऐसे पता चला कि उनकी बेटी गर्भवती है
दरअसल, पांच दिन पहले पीड़िता के पेट में अचानक तेज दर्ज हुआ तो  परिवार के लोग उसे भिवानी के सरकारी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के दौरान बताया कि वह गर्भवती है। इसके तीन बाद बच्ची ने एक बेटे को जन्म दिया। पुलिस को जैसे ही यह पता चला कि रेप पीड़ित बच्ची की डिलेवरी हुई तो वह फौरन अस्पताल पहुंची। इसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पिछले साल ड्राइवर ने पीड़िता के साथ की हैवानियत
बता दें कि पीड़िता पिछले साल अप्रैल 2021 में अपने परिवार के साथ एक हिसार के मोरसिंह भट्ठे पर काम करती थी। इसी दौरान एक रात भट्ठे पर ड्राइवर राकेश उर्फ काकू ने किशोरी के साथ झुग्गी के बार बलात्कार किया। रेप के बाद बच्ची को जान से मारने की धमकी भी दी। फिर आरोपी वहां से भाग निकला। वहीं कुछ दिन बाद पीड़िता के परिवार ने भी वहां से काम छोड़ दिया और वह भिवानी पर एक भट्ठा पार काम करने लगे। 

9 महीने तक वो दर्द चुपचाप सहती रही..किसी को नहीं बताया
बच्ची ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह आरोपी की दी धमकी से डर गई थी। इसलिए उसने यह बात परिवार में किसी को नहीं बताई। इस दौरान उसके पेट में कई बार भयानक दर्द भी उठा, लेकिन सब चुपचाप सहती रही। अपनी परेशानी के बारे में जिक्र तक नहीं किया। अब जब दर्ज ज्यादा बढ़ गया तब उसे अस्पताल ले जाया गया तो परिजनों को पता चला की उनकी बेटी गर्भवती है। भिवानी पुलिस ने हिसार पुलिस को मामले की जानकारी देकर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल
Weather Forecast 11 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बदला मौसम, बारिश-तूफान को लेकर आया बड़ा अपडेट