खतरनाक निकली ये पत्नी, प्यार के जुनून में फिल्म देख की पति की हत्या..खुद दफनाया शव..रोज उसी पर नहाती

पानीपत में एक पत्नी ने प्रेमी के प्यार के लिए अपने ही पति को दर्दनाक तरीके से मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात को अंजाम ठीक उसी तरह से दिया गया था, जैसा फिल्म दृश्यम में दिखाई दिया था। अब महिला ने कहा-मेरी एक  छोटी सी गलती करने के कारण सारा भेद खुल गया। 
 

Asianet News Hindi | Published : Oct 25, 2020 8:16 AM IST / Updated: Oct 25 2020, 01:47 PM IST

पानीपत. हरियाणा के पानीपत शहर में दो दिन पहले एक घर से मिले नर कंकाल का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। यह कंकाल टेक्नीशियन हरबीर सिंह का है जो 18 माह से लापता था। इस वारदात को अंजाम ठीक उसी तरह से दिया गया था, जैसा बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म दृश्यम में दिखाई दिया था।  बता दें कि मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की थी। इसके बाद शव को घर में ही गड्ढ़ा खोदकर दफना दिया। जिसके ऊपर एक सीमेंट के स्लैब रख महिला रोज नहाती थी।

यूं घर से खुदाई के दौरान  मिला नरकंकाल 
दरअसल,  पानीपत के विकास नगर में रहने वाला 31 वर्षीय टेक्नीशियन हरबीर सिंह डेढ़ साल से पहले अचानक लापता हो गया था। जिसके तीन महीने बाद युवक की पत्नी गीता ने तीन माह बाद पुलिस से गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब दो दिन पहले शुक्रवार को मृतक के भाई को घर से एक नर कंकाल मिला था। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने महिला गीता को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की तो सारा राज सामने आ गया। 

इस वजह से पति को उतारा मौत के घाट
महिला ने पुलिस को बताया कि उसने 18 माह पहले अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति का गला घोंटकर हत्या की थी। क्योंकि हरबीर को दोनों के अवैध संबंधों के बारे में पता चल गया था। वह दोनों के बीच का रोड़ा बन रहा था। इसलिए उसको रास्ते से हटाने के लिए यह साजिश रच घटना को अंजाम दिया। महिला ने बताया कि वह शराब के नशे धुत्त था दो हमने पहले उसकी गर्दना दबाई फिर गला घोंट दिया। इसके बाद खाली पड़ी जगह में गड्डा खोदकर दफना दिया और उसके ऊपर एक बाथरूम बनवा दिया। जिसके किसी को इस मामले में शक ना हो। बताया जाता है कि इस घटना को अंजाम देने से पहले दोनों ने अजय देवगन की फिल्म दृश्यम देखी थी।

ऐसे सामने आ गया महिला का राज
आरोपी महिला ने बताया कि वह अपना नया घर बनावा रही थी। शुक्रवार को वह कुछ सामान के लिए बाजार चली गई थी, घर में उसकी मां और मौसेरा भाई थे। तभी मजदूरों ने मां से पूछकर टॉयलेट के लिए गड्‌ढ़ा खोद दिया। इसी दौरान वहां नर कंकाल दिखाई दिया तो वह चौंक गए और चिल्लाने लगे। मजदूरों की आवाज सुनकर मृतक का भतीजा वहां पर आ गया और समझ गया कि यह उसके चाचा का ही कंकाल है जिसको चाची ने मारा है। इसके बाद उसने इस घटना की जानकारी अपने पापा यानि मृतक के भाई को दी। 

पति को छोड़ उसके दोस्त से प्यार करने लगी थी पत्नी...
बता दें कि आरोपी युवक मृतक हरबीर सिंह के साथ एक मोबाइल टॉपर पर काम करता था। इसी के चलते वह अक्सर उसके साथ घर भी आ जाया करता था। जहां उसकी पहचान मृतक की पत्नी गीता से हुई, दोनों एक दूसरे को प्यार करने लगे और शादी करने का प्लान बनाने लगे। लेकिन हरबीर उनके रास्ते का कांटा था। इसिए उन्होंने उसे हटाने की साजिश रची। महिला ने घरवालों और आसपास के लोगों को गुम होने की बात कही। जिसके चलते वह झूठे आंसू भी बहाती रहती थी। अब पुलिस से कहा कि बस कुछ दिनों की तो और बात थी, घर बन जाता तो फिर कभी यह राज सामने नहीं आ पाता। मेरे बाजार जाकर छोटी सी गलती करने के कारण भेद खुल गया। 

Share this article
click me!