जेल में राम रहीम से मिली हनीप्रीत, इतनी देर तक दोनों ने की बात, सजा के बाद पहली बार हुई मुलाकात

Published : Dec 09, 2019, 06:00 PM IST
जेल में राम रहीम से मिली हनीप्रीत, इतनी देर तक दोनों ने की बात, सजा के बाद पहली बार हुई मुलाकात

सार

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत सोमवार को बाबा से मिलने के लिए सुनारिया जेल पहुंची। दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक मुलाकत और बातचीत हुई। 

रोहतक (हरियाणा). डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत सोमवार को बाबा से मिलने के लिए सुनारिया जेल पहुंची। दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक मुलाकत और बातचीत हुई। बता दें के जेल से जमानत पर आने के बाद से ही हनीप्रीत राम रहीम से मिलने के लिए बेताब थी।

28 महीने बाद हुई यह मुलाकात
हनीप्रीत और राम रहीम में करीब 28 महीने बाद यह मुलाकात हुई। जेल अधिकारियों ने दोनों के मिलने के लिए दोपहर 2.40 बजे से 3.15 का समय तय किया था। हनीप्रीत के साथ डेरे के वकील और चेयरपर्सन शोभा इंसा साथ में थी। इससे पहले दोनों 25 अगस्त 2017 को मिले थे। 

गृहमंत्री अनिल विज से भी लगा चुकी थी गुहार
बता दें कि इसके लिए हनीप्रीत कई बार हरियाण जेल डीजी को लेटर भी लिख चुकी थी। उसका कहना था कि वह अपने मौलिक अधिकारों के लिए हर तरह के प्रायास करती रहेगी । मुझे मिलने से कोई नहीं रोक सकता है। उसके वकील हरियाणा सरकार के गृह मंत्री अनिल विज के जनता दरबार में भी पहुंच गए थे।

जमानत के आने के बाद यहां दिखी थी पहली बार
बता दें कि हनीप्रीत 6 नवंबर को अंबाला जेल से रिहा किया गया था। इसके बाद वह करीब एक सप्ताह बाद पहली बार सिरसा में डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक बाबा शाह मस्ताना बलुचिस्तानी का 128वां जन्मदिवस के कार्यक्रम में शामिल हुईं थी। राम रहीम के जेल जाने के बाद सिरसा में यह सबसे बड़े समारोह का आयोजन रखा गया था।

दो साल से जेल में बंद थी हनीप्रीत
हनीप्रीत अक्टूबर 2017 से अंबाला जेल में बंद थी। पुलिस ने दंगा भड़काने के आरोप में हनीप्रीत को गिरफ्तार किया था। हिंसा के बाद से पुलिस हनीप्रीत को ढूंढ रही थी, लेकिन वह 38 दिनों बाद गिरफ्तार की जा सकी। गुरमीत राम रहीम चौधरी को पंचकूला कोर्ट ने 2017 में साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी ठहराया था। इसके बाद 25 अगस्त को पंचकूला समेत अन्य जगहों में हिंसा और तोड़फोड़ हुई थी। इसमें कई लोगों की जान भी चली गई थी। 

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 5 August 2026: दिल्ली-NCR से छत्तीसगढ़ तक बारिश का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Forecast 4 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बरसेंगे बादल, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश