मन्नत मांगने मंदिर गया था परिवार, घर पहुंचने से पहले पति-पत्नी की मौत..पापा-पापा चीख रही बेटी

Published : Mar 03, 2020, 07:30 PM IST
मन्नत मांगने मंदिर गया था परिवार, घर पहुंचने से पहले पति-पत्नी की मौत..पापा-पापा चीख रही बेटी

सार

 एक दिल दहला देने वाली एक्सीडेंट खबर हरियाणा में सामने आई है। जहां एक पति-पत्नी की मौक के पर मौत हो गई। जबकि उनकी एक बेटी और कार का चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

रोहतक (हरियाणा). सड़क हादसों में आए दिन लोगों की जान जा रहीं हैं। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाली एक्सीडेंट खबर हरियाणा में सामने आई है। जहां एक पति-पत्नी की मौक के पर मौत हो गई। जबकि उनकी एक बेटी और कार का चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

मंदिर पूजा करने गया था परिवार
दरअसल, यह दर्दनाक हादसा रोहतक के बेरी रोड पर सुबह 11 बजे मंगलवार के दिन हुआ। जहां परिवार झज्जर में किसी मंदिर में पूजा करके कार से वापस लौट रहे थे। लेकिन घर पहुंचने से पहले उनकी कार को टक्कर एक पार्सल से भरे कैंटर से हो गई। जिसमें दंपती ने मौके पर ही दम तोड़ा दिया। पुलिस ने मृतको की पहचान जसवंत उनकी पत्नी निर्मला और घायल बेटी अंजू के रूप में की। वहीं कार को गोविंद नाम का चालक चला रहा था।

पति-पत्नी को मौत देकर भाग निकला
हादसे होने के तुरंत बाद टैंकर चालक घटना स्थल से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की नजर जैसी ही हादसे वाली कार पर पड़ी तो वह दौड़कर वहां आए और पुलिस को मामले की सूचना देकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।  पुलिस ने मृतक दंपति के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शरू कर दी है।

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी