चोरों ने भगवान को भी नहीं छोड़ा, राधा कृष्ण मंदिर से लाखों की मूर्तियां चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Published : Jan 02, 2023, 03:18 PM IST
चोरों ने भगवान को भी नहीं छोड़ा, राधा कृष्ण मंदिर से लाखों की मूर्तियां चोरी, जांच में जुटी पुलिस

सार

रेवाड़ी के सेक्टर चार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से चोरों ने लाखों रुपये की पीतल की मूर्तियां व अन्य सामान चुरा लिया।

रेवाड़ी( Haryana). हरियाणा में चोरों ने भगवान को भी अपना निशाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ा है।  रेवाड़ी के सेक्टर चार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से चोरों ने लाखों रुपये की पीतल की मूर्तियां व अन्य सामान चुरा लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची मॉडल टाउन थाना पुलिस ने पुजारी की शिकायत पर चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी हुई है।

जानकारी के मुताबिक हरियाणा के रेवाड़ी जिले के सेक्टर-3 स्थित राधा कृष्ण मंदिर को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। चोरों ने मंदिर से पीतल की कीमती मूर्तियों समेत लाखों का सामान चुराया है। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले जगदीश पिछले 20 साल राधा-कृष्ण मंदिर में पुजारी हैं। रात को वह पूजा पाठ कर मंदिर को बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब मंदिर में पहुंचे तो राधा-कृष्ण की पीतल की मूर्ति के अलावा गणेश जी की मूर्ति, पीतल के दो बड़े घंटे, 26 तांबा के बड़े व छोटे लोटे, म्यूजिक सिस्टम व अन्य सामान गायब मिला।

चोरों की तलाश में जुटी पुलिस
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने जगदीश की शिकायत पर माता चौक पर रहने वाले गिरीश व बास सिताबराय निवासी आकाश के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है। पुजारी के मुताबिक इन दोनों ने ही मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अब दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है।

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Inspiring Story: सरपंच बनने के लिए 63 की उम्र में 10वीं पास, दादी ने कर दिया कमाल!
Weather Forecast 20 July 2026: अगले 24 घंटे भारी! दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश और तूफान का बड़ा अलर्ट