हरियाणा की छोरी ने किया कमाल: भारतीय सेना में बनी कैप्टन, ऑल इंडिया लाई 18वीं रैंक

Published : Dec 30, 2020, 06:07 PM IST
हरियाणा की छोरी ने किया कमाल: भारतीय सेना में बनी  कैप्टन, ऑल इंडिया लाई 18वीं रैंक

सार

29 साल की डॉ. पायल छाबड़ा भारतीय सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा में18वीं रैंक हासिल की है। पायल अब भारतीय सेना में एक सर्जन के तौर पर अपनी सेवाएं देंगी। 


कैथल (हरियामा). भारत की बेटियां भी अब किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। वह खेल के मैदान से लेकर भारतीय सेना में भी अपना परचम लहरा रही हैं।  ऐसा ही कमाल कर दिखाया है, हरियाणा की एक छोरी ने जो आज इंडियन आर्मी में कैप्टन बनने जा रही है। बता दें कि पूरे देश से 30 बेटियों को सेना में इन पदों पर नियुक्ति मिली है।

 भारतीय सेना में सर्जन बनी पायल
दरअसल, हम जिस होनहार बेटी की बात कर रहे हैं वह 29 साल की डॉ. पायल छाबड़ा है। जिसने भारतीय सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा में18वीं रैंक हासिल की है। पायल अब भारतीय सेना में एक सर्जन के तौर पर अपनी सेवाएं देंगी। बता दें कि पायल ने करनाल में राजकीय कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में बतौर सीनियर रेजिडेंट पर तैनात हैं।

माता-पिता से लेकर भैया-भाभी सब डॉक्टर
बता दें कि पायल डॉक्टर परिवार से तालुक रखती हैं। उनके पिता राजेंद्र कुमार और मां वीना भी डॉक्टर हैं। वहीं पायल के भाई संजीव छाबड़ा और भाभी सलोनी भी डॉक्टर हैं। लेकिन पूरा परिवार बेटी की इस सफलता से बेहद खुश है। उनका कहना है कि हमे इस बात पर बहुत गर्व है कि बेटी पायल भारतीय सेना में जवानों की सेवा करेगी। इसके अलावा पायल के आसपास वाले और रिश्तेदारों का बधाई देने वालों का तांता लग रहा है।

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Dhruv Rathee Defamation Case: BJP IT Cell वीडियो पर ध्रुव राठी को समन, जानें पूरा मामला
Dhruv Rathee Detention: रिहाई के बाद पहला वीडियो, बोले-'न गिरफ्तारी, न हिरासत'...फिर क्या हुआ?