चोर ने बोला चोरों की 'रानी' से कि मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं, रिप्लाई मिला, 'चल हठ'

Published : Dec 23, 2019, 06:28 PM IST
चोर ने बोला चोरों की 'रानी' से कि मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं, रिप्लाई मिला, 'चल हठ'

सार

1993 में अनिल कपूर और श्रीदेवी की एक फिल्म आई थी-रूप की रानी, चोरों का राजा। कुछ ऐसी ही मिलती-जुलती कहानी यहां सामने आई। यहां एक चोरनी ने जब चोर प्रेमी का दिल तोड़ा, तो उसने सारे गैंग को बर्बाद कर दिया।

अंबाला, हरियाण. दूसरों का सामान चुराने वाले चोर की चीज भी कभी-कभार चोरी हो जाती है। यहां भी कुछ ऐसा ही हुआ। लेकिन यहां कोई ऐसी-वैसी चीज नहीं, बल्कि चोर का दिल चोरी हो गया। 1993 में अनिल कपूर और श्रीदेवी की एक फिल्म आई थी-रूप की रानी, चोरों का राजा। कुछ ऐसी ही मिलती-जुलती कहानी यहां सामने आई। यहां एक चोरनी ने जब चोर प्रेमी का दिल तोड़ा, तो उसने सारे गैंग को बर्बाद कर दिया। हुआ यूं कि चोर ने अपने गैंग की चोरनी के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। चोरनी ने उसे ठुकरा दिया। इसके बाद चोर को इतना गुस्सा आया कि उसने पुलिस को फोन करके अपने गैंग को पकड़वा दिया।

 

रानी पर फिदा हो गया था चोर..
ऐसा माना जा रहा है कि चोर ने पुलिस के सामने खुद सरेंडर किया। हालांकि पुलिस इसे गिरफ्तारी बता रही है। चोर प्रेमी विनोद अंबाला जिले के नारायणगढ़ कस्बे का रहने वाला है। विनोद जिस गैंग का सदस्य था, वो पंजाब और हरियाणा में सक्रिय था। विनोद ने पुलिस को बताया कि वो इसी गैंग की लीडर रानी से प्यार करता था। जब उसने रानी के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, तो उसने ठुकरा दिया। इसके बाद उसे गुस्सा आ गया और उसने पूरे गैंग को पकड़वा दिया। सिरसा सिटी से एसएचओ मोहिंदर सिंह ने इस बात को मानते हैं। उन्होंने कहा कि विनोद को 20 दिसंबर को अरेस्ट किया गया था। वहीं रानी को शनिवार के दिन अरेस्ट किया गया। इस गिरोह ने हाल में सिरसा में कई दुकानों के ताले चटकाए थे। रानी ने स्वीकारा कि उसके गिरोह ने हरियाणा के अलावा अलावा पंजाब में भी डकैती और लूटपाट की थी। रानी ने अकेले सिरसा में 6 चोरियां कबूल कीं। इस गिरोह में 4 सदस्य हैं। पुलिस ने चोरों के गिरोह को जेल पहुंचा दिया है।
 

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Today Weather: दिल्ली-नोएडा में बारिश, यूपी में कहीं राहत तो कहीं गर्मी, भोपाल-इंदौर में झुलसाएगी तपिश
Today Weather: मार्च में ही जून जैसी गर्मी! दिल्ली-लखनऊ-भोपाल में उछला पारा, जानें UP-MP के 10 शहरों का हाल