बड़ी शातिर निकली महिला: रेप केस में डॉक्टर से समझौता करने के मांगे 50 लाख, पत्नी ने सामने ला दी सच्चाई

Published : May 27, 2021, 03:53 PM IST
बड़ी शातिर निकली महिला: रेप केस में डॉक्टर से समझौता करने के मांगे 50 लाख, पत्नी ने सामने ला दी सच्चाई

सार

कुरुक्षेत्र जिले में शाहाबाद थाने क्षेत्र में चंडीगढ़ की महिला डॉक्टर की शिकायत पर यह पूरा मामला सामने आया। महिला ने बताया कि एक युवती उसके पति को ब्लैकमेल करके 50 लाख रुपए की डिमांड कर रही है। जिसके बाद महिला के पति से दो लाख रुपए लेते हुए युवती को दो लाख रुपए लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

कुरुक्षेत्र. हरियाणा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने रेप केस में समझौते के नाम पर डॉक्टर से 50 लाख रुपए की डिमांड कर डाली। इतना ही नहीं दो लाख रुपए एडवांस भी ले लिए। लेकिन एन वक्त पर पुलिस ने शिकायत कर्ता महिला को रुपए लेते पकड़ लिया।  जिसके बाद पूरा मामला सामने आ गया।

50 लाख रुपए लेने के बाद करने वाली थी समझौता
दरअसल, कुरुक्षेत्र जिले में शाहाबाद थाने क्षेत्र में चंडीगढ़ की महिला डॉक्टर की शिकायत पर यह पूरा मामला सामने आया। महिला ने बताया कि एक युवती उसके पति को ब्लैकमेल करके 50 लाख रुपए की डिमांड कर रही है। जिसके बाद महिला के पति से दो लाख रुपए लेते हुए युवती को दो लाख रुपए लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

15 दिन पहले लगाया था रेप का आरोप
बता दें कि 35 वर्षीय महिला एक निजी अस्पताल में डॉक्टर के साथ काम करती है। 15 दिन पहले उसने निजी अस्पताल के संचालक के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जिसके बाद वह डॉक्टर को लगातार पैसे के नाम पर ब्लैकमेल कर रही थी।

ऐसे सामने आया था पूरा मामला
 डॉक्टर की पत्नी पुलिस को शिकायत दी थी कि शाहाबाद की एक युवती उसके पति के अस्पताल में स्टॉफ सदस्य थी। उस युवती ने बातों से गुमराह कर उसके पति की सहानुभुति ले ली और बाद में अपनी इच्छा से शारीरिक सम्बंध भी बना लिए। अब वह पति को ब्लैकमेल करने में लगी हुई है।

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी