लॉकडाउन में कुदरत का करिश्मा: एक साथ जन्मे 4 बच्चों को देख डॉक्टर भी हैरान, लेकिन फिर बहुत दुखद हुआ

 पूरे देश में कोरोना वायरस ने दहशत फैला रखी है। इसी बीच हरियाण में कुदरत का करिश्मा देखने को  मिला। जहां एक महिला मां बनी है और उसने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। लेकिन यह खुशी ज्यादा दिन तक नहीं टिकी।

Asianet News Hindi | Published : Apr 21, 2020 3:45 PM IST / Updated: Apr 21 2020, 09:27 PM IST

पानीपत. पूरे देश में कोरोना वायरस ने दहशत फैला रखी है। इसी बीच हरियाण में कुदरत का करिश्मा देखने को  मिला। जहां एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। लेकिन, यह खुशी ज्यादा दिन तक नहीं टिक सकी।

 5 दिन में चारों बच्चों ने तोड़ा दम
दरअसल,  पानीपत में 13 अप्रैल को एक निजी अस्पताल में एक महिला ने  3 बेटे और  एक बेटी को एक साथ जन्म दिया था। सभी घरवाले बहुत खुश थे, यहां तक कि डॉक्टर तक हैरान थे।  लेकिन, 16 अप्रैल को चार बच्चों में से दो की मौत हो गई। वहीं 19 अप्रैल को नवजातों को दिल्ली ले जाते समय रास्ते में एक ने और दम तोड़ दिया। जब अस्पताल पहुंचे तो चौथे नवजात की भी मौत हो गई। इस तरह चारों मासूम एक सप्ताह के अंदर दुनिया छोड़ गए।

इस वजह से चारों बच्चों की मौत
इस मामले पर डॉक्टरों का कहना है कि महिला की प्रीमैच्योर डिलीवरी थी, करीब 7 महीने ही हुए थे। सभी बच्चों की वजह न 800 ग्राम से लेकर 1 किलोग्राम था। बच्चों के शारीरिक अंग पूरी तरह से विकसित नहीं हो पाए थे। जिस कारण इन्हें परेशानियां हुईं।

हे भगवान तूने यह क्या कर दिया
पीड़ित परिजनों का कहना है कि है भगवान अगर तुझको, इस तरह का दुख देना था तो हमको चंद दिनों की खुशी किल लिए दी। यह कैसी विडंबना है कि जन्म देने के बाद भी एक मां को यह नहीं पता कि उसके जिगर के टुकड़े कहां हैं।

Share this article
click me!