जब फ्लॉप हुआ स्पॉ सेंटर, जो स्टार्ट कर दी मसाज और देखते ही देखते हो गए मालामाल

Published : Jan 22, 2020, 11:27 AM IST
जब फ्लॉप हुआ स्पॉ सेंटर, जो स्टार्ट कर दी मसाज और देखते ही देखते हो गए मालामाल

सार

 स्पॉ सेंटर से पुलिस ने 10 लड़कियां और 6 लड़कों को पकड़ा है। पुलिस ने सभी के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।  

फतेहाबाद, हरियाणा. यहां के पालिका बाजार में एक शख्स से स्पॉ सेंटर खोला। उसे उम्मीद थी कि स्पॉ सेंटर चल पड़ेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बस उसने स्पॉ सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे स्पॉ सेंटर खूब प्रॉफिट में आ गया। लेकिन कुछ लोगों को इसकी गतिविधियां संदिग्ध नजर आईं। उन्होंने पुलिस को मुखबिरी कर दी। पुलिस ने नजर रखी और फिर मंगलवार देर रात स्पॉ सेंटर की असलियत सबके सामने ला दी। स्पॉ सेंटर से पुलिस ने 10 लड़कियां और 6 लड़कों को पकड़ा है। पुलिस ने सभी के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


मसाज कराने के बहाने स्पॉ सेंटर पर डाली थी रेड
पुलिस ने सूचना के बाद जाल बिछाया। एक पुलिसवाले को मसाज कराने के बहाने स्पॉ सेंटर भेजा गया। डीलिंग शुरू हुई। लेकिन जैसे ही एक लड़की मसाज करने अंदर पहुंची, पुलिस ने छापा मार दिया। दरअसल, यह शिकायत आईजी हिसार तक पहुंची थी। डीएसपी धर्मवीर पूनिया ने बताया कि सिटी पुलिस एसएचओ यादविंद्र सिंह और महिला थाना पुलिस एसएचओ कविता सिहाग के नेतृत्व में टीमें बनाई गई थीं। इस स्पॉ सेंटर के अलावा कुछ एक अन्य स्पॉ सेंटर पर यह कार्रवाई की गई। इनमें सिरसा रोड के हेवन स्पा सेंटर और पालिका बाजार के अरोमा स्पा सेंटर शामिल हैं। पुलिस ने हेवन सेंटर के संचालक हिसार निवासी अनिल के अलावा दो लड़कों और 7 लड़कियों को पकड़ा है। वहीं अरोमा स्पा सेंटर पर संचालक सिरसा निवासी विकास के अलावा एक युवक और 3 लड़कियों को वहां से पकड़ा है।

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Gurgaon Weather Today: शुष्क मौसम, बढ़ता तापमान.. गुरुग्राम में आज 27°C तक पहुंचेगा पारा
वर्दी, शराब और रफ्तार: अंबाला में नशेड़ी पुलिसवाले ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, फिर लड़की को कुचला