रक्षाबंधन के मौके पर हरियाणा सरकार ने महिलाओं को दिया खास तोहफा, केवल 2 दिन मिलेगा लाभ

Published : Jul 29, 2022, 06:14 PM IST
रक्षाबंधन के मौके पर हरियाणा सरकार ने महिलाओं को दिया खास तोहफा, केवल 2 दिन मिलेगा लाभ

सार

हरियाणा में महिलाओं की रक्षाबंधन के मौके पर फ्री बस सेवा की सुविधा लंबे समय से मिल रही है। लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण यह सुविधा बंद कर दी गई थी। मंत्री ने कहा कि यह सुविधा एक बार फिर से शुरू कर दी गई है। 

चंडीगढ़.  हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर बड़ा फैसला किया है। सरकार की तरफ से कहा गया है। इस साल महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा का तोहफा दिया जाएगा। बता दें कि प्रदेश सरकार हर साल महिलाओं को रक्षाबंधन के मौके पर भी यात्रा का तोहफा देती है। इस साल भी सरकार ने उसे फैसले को लागू किया है। इस साल प्रदेश की महिलाएं रक्षाबंधन के मौके पर अपने साथ 15 साल तक के बच्चे को लेकर फ्री में यात्रा कर सकेंगी।  

CMO हरियाणा ने ट्वीट कर बताया कि हरियाणा सरकार ने महिलाओं को रक्षाबंधन का तोहफा देते हुए इस साल हरियाणा परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की है। यह फ्री सुविधा 10, अगस्त 2022 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। 11 अगस्त, 2022 यानी की रक्षा बंधन के पूरे दिन रहेगी। इस सुविधा का लाभ महिलाएं 11 अगस्त की रात 12 बजे तक उठा सकती हैं।    

परिवहन मंत्री ने कहा- स्टैंडर्ड बस में भी मिलेगी सुविधा
हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा करने के प्रपोजल को मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि यह सुविधा हरियाणा साधारण व स्टैंडर्ड बसों में दी जाएगी।

कोविड काल में बंद थी सुविधा
हरियाणा में महिलाओं की रक्षाबंधन के मौके पर फ्री बस सेवा की सुविधा लंबे समय से मिल रही है। लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण यह सुविधा बंद कर दी गई थी। हालांकि इस मौके पर परिवहन मंत्री ने कहा कि अब कोविड के केस कम हो रहे हैं। इस कारण से यह सुविधा एक बार फिर से शुरू कर दी गई है। बता दें कि इस साल रक्षाबंधन का पर्व 11 अगस्त को मनाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें- हरियाणा से शर्मनाक खबर:53 साल की विदेशी महिला से 29 वर्षीय युवक ने किया रेप, शादी का वादा कर कई बार की दरिंदगी
 

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Gurugram Weather Today: गुरुग्राम में मकर संक्रांति पर मौसम कैसा रहेगा? ठंड ज्यादा लगेगी या कम
घूंघट वाली खूंखार बीवी: पति को प्यार से सुलाया, आधी रात को बेड पर बनी साइको किलर