रक्षाबंधन के पहले टूट गई रिश्ते की डोर, भाई के लिए खरीदकर रखी थी पसंद की राखी

हरियाणा में 2 अलग-अलग हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई। इनमें एक इकलौता भाई भी था। अपने भाई के लिए बहन ने पसंद की राखी खरीदकर रखी हुई थी। दोनों ही एक्सीडेंट में बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहने था।

Asianet News Hindi | Published : Aug 12, 2019 10:35 AM IST

हिसार/भिवानी. दो अलग-अलग एक्सीडेंट में दो युवकों की मौत हो गई। उनके परिजनों को अफसोस है कि काश! वे हेलमेट पहने होते, तो शायद एक्सीडेंट के बावजूद जान बच सकती थी!  दोनों की मौत सिर में गहरी चोट लगने से हुई। मरने वालों में एक इकलौता भाई था। उसके लिए बहन ने पसंद की राखी खरीदकर रखी हुई थी। वो रक्षाबंधन का इंतजार कर रही थी कि इससे पहले भाई की मौत की खबर आ गई।

बहन की आंखों से नहीं रुके आंसू
एक एक्सीडेंट शुक्रवार को हिसार जिले के बहबलपुर गांव के समीप हुआ। यहां बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग निकला। मृतक सूरज(23) किसी प्राइवेट कोचिंग सेंटर में पढ़ाता था।  शुक्रवार को दिल्ली में उसका कोई एग्जाम था। सूरज और उसका दोस्त रविंद्र बाइक से दिल्ली गए थे। वहां से रात करीब 10 बजे हिसार लौटे। बाइक सूरज चला रहा था। जब वे अपने गांव की ओर जा रहे थे, तभी मोड़ पर अज्ञात वाहन उनकी बाइक को टक्कर मारकर चला गया। हादसे के बाद दोनों घायलों को राहगीरों ने हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां सूरज की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूरज अपने परिवार में इकलौता लड़का था। उसकी एक छोटी बहन रेणु है। जिसकी शादी हो चुकी है। भाई की मौत की खबर सुनकर बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। उसने रक्षाबंधन पर भाई के लिए पसंद की राखी खरीदी थी। राखी देख-देखकर बहन बेसुध हो जाती है।

Latest Videos

बुआ को छोड़ने  जा रहा था युवक
दूसरा हादसा भिवानी जिले के गुजरानी गांव के नजदीक हुआ। यहां दो बाइकें आपस में भिड़ गईं। एक बाइक पर 30 साल की प्रदीप और उसकी बुआ सुंदर देवी थीं। दूसरी बाइक पर एक अज्ञात युवक था। हादसे में तीनों बुरी तरह घायल हो गए। प्रदीप और उसकी बुआ को जिंदल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां शनिवार सुबह करीब 10 बजे उसकी मौत हो गई। प्रदीप ड्राइवर था। 10 साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसकी तीन बेटियां हैं।

Share this article
click me!

Latest Videos

हिजबुल्लाह-ईरान के सीने पर मौत का वार कर रहा इजराइल, क्या है इस देश का सुपर पावर
सावित्री जिंदल से भी अमीर है एक बंदा, जानें हरियाणा चुनाव में कौन है 10 सबसे अमीर प्रत्याशी?
नवरात्र में भूलकर भी न करें ये 5 काम, जानें किन-किन चीजों का रखना चाहिए ध्यान । Navratri 2024
हिजबुल्लाह चीफ की मौत के बाद 7 दिन में ही पैदा हो गए 100 'नसरल्लाह' । Nasrallah
20 सबसे यंग चेहरे, जो हरियाणा चुनाव 2024 में बड़े-बड़ों को देंगे मात!