इस बच्चे के मां और बाप जिंदगीभर नहीं भूलेंगे कि बड़े भाई ने ऐसा क्यों किया, उस आखिरी कॉल की कहानी

Published : Jan 08, 2020, 07:13 PM ISTUpdated : Jan 08, 2020, 07:22 PM IST
इस बच्चे के मां और बाप जिंदगीभर नहीं भूलेंगे कि बड़े भाई ने ऐसा क्यों किया, उस आखिरी कॉल की कहानी

सार

पानीपत में एक बड़ा भाई ही अपने छोटे भाई की जिंदगी में ग्रहण बनकर सामने आया गया। इस 16 साल के बच्चे की मौत ने परिवार को ऐसा झटका दिया है कि जिंदगीभर उसकी भरपाई नहीं हो सकती।  

पानीपत, हरियाणा. यहां एक 16 साल के बच्चे के किडनैप और फिर मर्डर का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस जघन्य हत्याकांड में मृतक के ताऊ का लड़का मास्टरमाइंड निकला। इस घटना से मृतक के परिजन टूट गए हैं। उन्हें इसका अंदाजा भी नहीं था कि जिसे वो अपने बेटे की तरह मानते हैं, वो इतना बड़ा कांड कर देगा।

5 लाख रुपए की मांगी थी फिरौती
मृतक कुनाल 10वीं में पढ़ता था। इस हत्याकांड में कुनाल के ताऊ का लड़का सोबित उर्फ गोली और दो अन्य लड़के शामिल थे। आरोपियों ने 5 लाख रुपए की फिरौती वसूलने घटना को अंजाम दिया था। लेकिन बाद में पहचान उजागर होने के डर से बच्चे को मार डाला। फिर उसकी लाश नाले में फेंक दी। तीनों ही आरोपी पड़ोस में रहते हैं। इनमें से एक आरोपी ने मृतक के पिता को कॉल किया था। लेकिन उसकी आवाज पहचान ली गई।मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था।


मोबाइल कॉल ने खोल दी पोल.. 
कुनाल के पिता योगेश फोटोग्राफर हैं। वे तहसील कैंप के जवाहर नगर में रहते हैं।  घटना मंगलवार रात की है। कुनाल रात 8 बजे अपनी दादी के घर से लौट रहा था। वो घर के करीब पहुंचा ही होगा कि ताऊ संजय का लड़का गोली उसे अपने साथ ले गया। इसके बाद से उसका पता नहीं चला। परिजनों ने उसे खूब ढूंढ़ा। रात करीब 12 बजे कुनाल के फोन से योगेश के मोबाइल पर कॉल आया। इसमें उन्हें धमकाते हुए 5 लाख रुपए की मांग की गई। इसमें कहा गया कि अगर पुलिस को खबर की, तो बच्चे की जान को मार दिया जाएगा। योगेश ने जब दिमाग पर जोर दिया, तो याद आया कि यह आवाज पड़ोसी रमन की है। इसके बाद उन्होंने पास लगे CCTV फुटेज खंगाले, तो कुनाल गोली, रमन और कसिस के साथ एक्टिवा पर जाते दिखा। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने तीनों को अरेस्ट किया। उन्होंने बताया कि तीनों ने कुनाल को मोबाइल के चार्जर से गला दबाकर मार डाला। इसके बाद सब अपने-अपने घर चले गए।

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

साइको किलर पूनम ने 4 मासूम बच्चों की हत्या क्यों की? पुलिस को दिया चौंकाने वाला बयान
'सबका नाश कर दूंगी..अंदर है आत्मा, परिवार ने बताया साइको किलर लेडी का खतरनाक सच