लॉकडाउन में भी घर में नहीं टिके इन लड़कियों के पैर, ऊपर से पुलिस से बोलीं, 'हाथ मत लगाना, वर्ना'

Published : Apr 15, 2020, 12:40 PM ISTUpdated : Apr 15, 2020, 12:42 PM IST
लॉकडाउन में भी घर में नहीं टिके इन लड़कियों के पैर, ऊपर से पुलिस से बोलीं, 'हाथ मत लगाना, वर्ना'

सार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में लॉक डाउन के बावजूद स्कूटी से घूमते मिलीं दो लड़कियों न पुलिस के रोके जाने पर गदर मचा दी। पहले पुलिस ने समझाया। जब वे नहीं मानीं, तो कार्रवाई करके उन्हें 14 दिन के लिए जेल भेज दिया।  

कुरुक्षेत्र, हरियाणा. लॉक डाउन के बावजूद स्कूटी से घूमते मिलीं दो लड़कियों ने पुलिस के रोके जाने पर गदर मचा दी। पहले पुलिस ने समझाया। जब वे नहीं मानीं, तो कार्रवाई करके उन्हें 14 दिन के लिए जेल भेज दिया। लड़कियों पर आरोप है कि उन्होंने पुलिस से हाथापाई भी की। वे जिस स्कूटी से घूम रही थीं, उसके कागजात भी साथ नहीं थे। लड़कियों ने हेलमेट भी नहीं पहना हुआ था। इस घटना का सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है।



हाथ लगाया, तो समझ लेना..
पुलिस ने बताया कि लड़कियों को रोककर घर से बाहर निकलने की वजह पूछी गई, तो वे भड़क उठीं। हालांकि पहले उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं मानीं। उन्होंने पुलिस को चेतावनी दी कि अगर हाथ लगाया, तो ठीक नहीं होगा। इसके बाद पुलिस ने उनकी गाड़ी जब्त करके दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से दोनों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। कृष्णगेट चौकी प्रभारी राजकुमार ने बताया कि दोनों लड़कियों पर नियमानुसार आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। 

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

साइको किलर पूनम ने 4 मासूम बच्चों की हत्या क्यों की? पुलिस को दिया चौंकाने वाला बयान
'सबका नाश कर दूंगी..अंदर है आत्मा, परिवार ने बताया साइको किलर लेडी का खतरनाक सच