देश को खतरे में डालने वाला तब्लीगी मरकज का मुखिया मौलाना साद कहीं यहां तो नहीं छुपा?

Published : Apr 08, 2020, 11:29 AM ISTUpdated : Apr 08, 2020, 11:32 AM IST
देश को खतरे में डालने वाला तब्लीगी मरकज का मुखिया मौलाना साद कहीं यहां तो नहीं छुपा?

सार

मौलाना साद के हरियाणा में छुपे होने की खबर है। उसके खिलाफ क्राइम ब्रांच ने लुक आउट सर्कुलर जारी किया है। मौलाना पर बगैर इजाजत निजामुद्दीन में दो दिनों के लिए धार्मिक आयोजन किया था। 

गुरुग्राम. मौलाना साद के हरियाणा में छुपे होने की खबर है। उसके खिलाफ क्राइम ब्रांच ने लुक आउट सर्कुलर जारी किया है। मौलाना ने बगैर इजाजत निजामुद्दीन में दो दिनों के लिए धार्मिक आयोजन किया था। इसमें देश-विदेश से 4000 से ज्यादा लोग शामिल हुए थे। इनमें से 2000 जमाती मरकज और राजधानी की विभिन्न मस्जिदों में जाकर छुप गए थे। वहीं, बाकी लोग चोरी-छुपे देशभर में फैल गए थे। ऐसे कई वीडियो सामने आए थे, जिसमें इन्होंने स्वीकारा कि वे जानबूझकर संक्रमण फैलाना चाहते हैं। पुलिस की कार्रवाई के बाद मौलाना अंडरग्रांउड हो गया था। अब उसके हरियाणा में छुपे होने की सूचना है।

मौलाना के छुपे होने की जगह ट्रेस..
बताते हैं कि हरियाणा सरकार ने मौलाना के छुपे होने की जगह ट्रेस कर ली है। माना जा रहा है कि वो नूंह इलाके में छुपा हो सकता है। उसे पकड़ने एक टीम गठित की गई है। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इतना ही कहा कि साद को एक-दो दिन में पकड़ लिया जाएगा। हालांकि अभी पुख्ता जानकारी नहीं है कि वो हरियाणा में है या कि उत्तर प्रदेश में। लेकिन वो लंबे समय तक भाग नहीं सकता।


साद की बेटी का निकाह टला...
इस बीच मौलाना साद की बेटी का 5 अप्रैल को होने वाला निकाह टाल दिया गया था। मौलाना साद की पत्नी यूपी के सहारनपुर की  रहने वाली हैं। उनके एक बेटी और तीन बेटे हैं। हालांकि साद ने पुलिस को भेजे एक पत्र में लिखा था कि वो क्वारेंटाइन है। जल्द ही वो पुलिस के सारे सवालों के जवाब देगा।

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 9 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट
Weather Update 8 August 2026: दिल्ली-NCR से राजस्थान तक बारिश-तूफान का असर, जानें आपके शहर का हाल