न्यू ईयर की रात दुल्हन कर बैठी शर्मनाक कांड, दूल्हे ने पकड़ लिया माथा, पिता भी बोले-बेटी ने कहीं का नहीं छोड़ा

Published : Jan 02, 2023, 02:35 PM IST
न्यू ईयर की रात दुल्हन कर बैठी शर्मनाक कांड, दूल्हे ने पकड़ लिया माथा, पिता भी बोले-बेटी ने कहीं का नहीं छोड़ा

सार

हरियाणा के अंबाला से एक शॉकिंग खबर सामने आई है। जहां एक नई नवेली दुल्हन 31 दिसंबर की रात यानि न्यू ईयर नाइट में घर से भाग गई। हैरानी की बात यह है कि उसकी महज 15 दिन पहले ही शादी हुई है।

अंबाला (हरियाणा). 31 दिसंबर की रात पूरी दुनिया ने नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने न्यू ईयर के वेलकम के लिए पूरी रात पार्टी की। लेकिन हरियाणा के अंबाला से एक शॉकिंग खबर सामने आई है। जहां एक नई नवेली दुल्हन चौंकाने वाला कांड कर गई। वह मौका मिलते ही भाग गई और अपने साथ लाखों के गहने और कैश ले गई। हैरानी की बात यह है कि उसकी महज 15 दिन पहले ही शादी हुई है।

शादी के बाद पहली बार अपने मायके आई थी
दरअसल, यह शॉकिंग मामला 31 दिसंबर की देर रात का बताया जा रहा है। जहां दीना की मंडी अंबाला कैंट की रहने वाली एक महिला भाग गई। वह फेरा डालने के लिए शादी के बाद पहली बार अपने मायके आई थी। रात को उसने पति से नई साल की बधाई देते हुए बात की थी। लेकिन थोड़ी देर बाद वो भाग गई। सुबह नव विवाहिता के पिता ने पुलिस चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पति के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने का प्लान भी बनाया...लेकिन कर गई कांड
1 जनवरी को उसका पति महिला को लेने के लिए आया था। लेकिन ससुराल जाने से ठीक एक दिन पहले रात को फरार हो गई। पति ने बताया कि जब रात को बात हुई थी तो उसने न्यू ईयर सेलिब्रेट करने का प्लान भी बनाया था। लेकिन उसके मन में यह सब चल  रहा था, हम समझ ही नहीं पाए।  लेकिन अब इस घटना के बाद ससुराल से लेकर मयाके तक में हड़कंप मचा हुआ है। 

पिता ने बताई बेटी की शर्मनाक कहानी
बता दें कि महिला को पिता ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 14 दिसंबर 2022 को नई बस्ती उत्तर प्रदेश निवासी सचिन के साथ शादी हुई थी। 22 दिसंबर को शादी के बाद उसकी बेटी अपने ससुराल से फेरा डालने अंबाला अपने मायके आई थी। हम सभी लोग 31 दिसंबर की रात कोनया साल सेलिब्रेशन करने के लिए बाहर गए थे। उससे कहा तो उसने तबीयत का बहाना बना दिया। सुबह रविवार को जब तलाशा तो वह अपने कमरे में नहीं थी। सभी जगह उसे खोजा गया, फिर पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन में आखिर ऐसा क्या है? रूट, स्पीड, समय और तकनीक ने सबको चौंकाया