बच्चे की ऐसी लगी नींद कि पूरे परिवार की 'नींद' उड़ गई ,मां रोते हुए पुकारती है, 'बेटे अब तो आंखें खोलो'

Published : Feb 15, 2020, 06:11 PM IST
बच्चे की ऐसी लगी नींद कि पूरे परिवार की 'नींद' उड़ गई ,मां रोते हुए पुकारती है, 'बेटे अब तो आंखें खोलो'

सार

हॉस्पिटल के फॉर्मेसी विभाग की एक गलती मासूम बच्चे की जिंदगी पर भारी पड़ गई। स्टाफ ने बगैर पर्चा ठीक से देखे, जिंक की बजाय नींद की गोली दे दी। मामला हरियाणा के जींद के नागरिक हॉस्पिटल का है।

जींद, हरियाणा. यहां के नागरिक हॉस्पिटल के फॉर्मेसी विभाग की गलती ने 10 महीने के बच्चे की जान संकट में डाल दी। उसे बुखार होने पर डॉक्टर को दिखाया गया था। डॉक्टर ने कुछ दवाएं लिखीं। इनमें जिंक की गोली भी थी। हॉस्पिटल के फॉर्मेसी विभाग ने जिंक के बजाय नींद की गोली दे दी। वो गोली भी 10 MG की थी। घर आकर परिजनों ने बच्चे को यह गोली खिला दी। कुछ देर बाद बच्चे को नींद आने लगी। धीरे-धीरे उसने आंखें मूंद ली। कुछ घंटे बाद जब बच्चा नींद से नहीं उठा..तो परिजन घबरा गए। वे भागे-भागे उसे हॉस्पिटल ले गए। गनीमत रही कि अब बच्चे की हालत सामान्य है। फिलहाल बच्चे का स्कीम नंबर-19 स्थित एक निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।


बच्चे की जान को खतरा हो सकता था
बच्चे के परिजन कौशिक नगर में रहते हैं। बच्चे के चाचा निशांत ने बताया कि पर्व को बुखार होने पर नागरिक हॉस्पिटल में दिखाया गया था। वहां फॉर्मेसी विभाग ने जिंक के बजाय नींद की गोली ओलान्जापाइन दे दी। शुक्रवार दोपहर बच्चे को यह गोली खिला दी। परिजनों को नहीं मालूम था कि यह नींद की गोली है। इसके बाद बच्चा सो गया। डॉक्टर के मुताबिक, 10 MG की गोली बड़ों के लिए भी घातक साबित हो सकती है। आमतौर पर बड़ी उम्र के लोग भी इसे आधा ही लेते हैं। शुक्र रहा कि परिजनों को कुछ आभास हुआ और फौरन हॉस्पिटल पहुंचे। बच्चे का इलाज कर रहे डॉ. सुरेश जैन ने बताया कि बच्चा बीच-बीच में उठ रहा है। उसने दूध भी पीया।

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 23 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक मौसम का बड़ा उलटफेर, 23 जुलाई को इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल
Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल