100 से ज्यादा महिलाओं का रेप कर चुका ये जलेबी बाबा, मोबाइल से मिलीं सैंकड़ों गंदी क्लिप...पुलिस भी रह गई दंग

हरियाणा से एक कलयुगी बाबा अमरपुरी उर्फ जलेबी बाबा को कोर्ट ने 100 से ज्यादा महिलाओं के साथ रेप का दोषी ठहराया है। आरोपी 
 इन महिलाओं का वीडियो क्लिप भी बनाता था और ब्लैकमेल करता था।

Arvind Raghuwanshi | Published : Jan 10, 2023 1:07 PM IST / Updated: Jan 10 2023, 06:43 PM IST

फतेहाबाद. हरियाणा के फतेहादबाद में एक 63 साल के पाखंडी बाबा के कारनामों के बारे में जब लोगों का पता चला तो वह हैरान रह गए। क्योंकि प्रदेश की फास्ट-ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने इस बाबा को 100 से ज्यादा महिलाओं के साथ रेप करने का दोषी ठहराया है। हैरानी की बात यह है कि पुलिस ने आरोपी के पास से गंदी वीडियो क्लिप बरामद की है। उस पर महिलाओं का रेप के साथ उनकी न्यूज वीडियो बनाने का भी आरोप लगा है। 

बाबा के मोबाइल से 120 गंदी वीडियो क्लिप मिलीं
दरअसल, 100 से ज्यादा महिलाआों के साथ रेप करने वाले इस कुलयगी बाबा का नाम अमरवीर है। जिसे लोग जलेबी बाबा उर्फ बिल्लू के माम से भी जानते हैं। बाबा पर आरोप है कि वह जादू-टोना के नाम पर महिलाओं का शोषण करता था। इसके बाद उनके अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने लगता था। टोहाना पुलिस को जांच के दौरान अमरपुरी के मोबाइल फोन से 120 वीडियो क्लिप मिलीं हैं, जो अलग-अलग महिलाओं की हैं।

Latest Videos

19 जुलाई, 2019 को बाबा पर दर्ज हुआ था पहला मामला
बता दें कि टोहाना सिटी पुलिस ने जांच के दौरान बताया की अमरपुरी बाबा के खिलाफ पहला मामला 19 जुलाई, 2019 को तब दर्ज किया था, जब एक महिला के साथ उसका वीडियो वायरल हो गया था। बाद में जब उसकी जांच पड़ताल की गई तो उसके पास ऐसे सैंकड़ों गंदे वीडियो मिले। पुलिस का कहना है कि वह इन वीडियों की जांच साइबर सेल से करवाएंगे।

ऐसे महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था ये जलेबी बाबा
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अमरपुरी सालों पहले टोहाना में एक जलेबी का ठेला लगाया करता था। यहीं उसकी मुलाकात एक तांत्रिक से हुई थी। जिसने उसे तांत्रिक साधनाओं में दीक्षित किया। बताया जाता है कि इसके बाद वह अचानक से गायब हो गया था। लेकिन साल 2018 में वह फिर आ गया और मंदिर के बगल में अपना घर बनाया। यहां पर वह लोगों को जादू-टोना का चमत्कार दिखाने लगा। तंत्र-मंत्र के जरिए उनकी बीमारी ठीक करने लगा। कई महिलाएं संतान प्राप्ति और भूत-प्रेत का असर खत्म करने के लिए उसके पास आने लगीं। बताया जाता है कि बाबा महिलाओं को नशीला पदार्थ देता था और इसके बाद उनका रेप कर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगता था। इसी बीच 2018 में एक महिला ने उस पर मंदिर के अंदर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी किया, लेकिन बाद में उसे जमानत मिल गई थी।

यह भी पढ़ें-सीने से लगाकर बेटी की लाश फेंकने निकला पिता: ढाई साल की बच्ची को बेरहमी से पीटा फिर गला घोंटकर मार डाला

Share this article
click me!

Latest Videos

Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
कार से हो सकता हैं कैंसर! 99% गाड़ियों में है खतरा
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ