हरियाणा का हैवान मामा: 2 भांजियों और 2 भांजों का करता यौन शोषण, फिर जानवरों की तरह पीटता...खौफनाक है कहानी

हरियाणा के यमुनानगर से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी मामा अपने दो सगे भांजियों और दो भांजों का शारीरिक शोषण करता था। इतना ही नहीं दरिंदगी के बाद उनको जानवरों की तरह पीटता भी था। 
 

Asianet News Hindi | Published : Jul 24, 2022 7:01 AM IST

यमुनानगर. हरियाणा के यमुनानगर से जो मामला सामने आया है वह बेहद ही शर्मनाक है, जहां एक मामा कंस से भी बड़ा राक्षस निकला। कलयुगी मामा ने अपने अपनी 2 भांजियों और 2 भांजों का यौन शोषण किया। इतना ही नहीं किसी को बताने पर उनको जान से मारने की धमकी भी दी। मामा की हैवानियत का खुलासा उस दौरान हुआ जब 16 साल की लड़की ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर स्कूल में टीचर को आपबीती सुनाई। 

16 साल की लड़की ने स्कूल में सुनाई आपबीती
दरअसल, पीड़िता और नाबालिग भांजी ने अपनी स्कूल टीचर को अपने मामा की दरिंदगी की बताई। लड़की ने कहा-मामा हमारा शारीरिक शोषण करता है और दरिंदगी के बाद हम लोगों की पिटाई भी करता है। उसने अपने पास एक डंडा रखा हुआ है, जिससे वह मारपीट करता है। साथ ही कहता है कि किसी के सामने मुंह खोला तो  चारों को मार डालेगा। इस कारण से उन्होंने अपने मां-बाप को भी कुछ नहीं बताया।
उसने मेरे अलवा और  छोटे भाई बहनों के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी हैं। 

Latest Videos

टीचर की सूझबूझ से बचे मासूम बच्चे
दरिंदगी के बारे में सुनकर स्कूल के टीचरों ने तुरंत इस मामले की जानकारी चाइल्ड वेलफेयर टीम को दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कर जेल भेज दिया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए चाइल्ड लाइन की डायरेक्टर अंजू वाजपई ने बताया कि ज्यादातर मामलों में घर वाले ही बच्चों के साथ ऐसी घटनाओं को अंजाम देते है।

 जान से मारने की धमकी देकर रोजाना करता दरिंदगी 
मामले की जांच करने वाले पुलिस अथिकारी ने बताया कि पीड़ित परिवार मूलरूप से यूपी का रहने वाला है। फिलहाल हरियाणा के यमुनानगर शहर में रहता है। आरोपी मामा भी इसी परिवार के साथ रहता है। पीड़ित बच्चों के पिता मजदूरी करते हैं, तो वहीं मां दूसरों के घरों में झाड़ू-बर्तन का काम करती है। आरपी ने सबसे पहले एक दिन अपनी बड़ी भांजी का रेप किया, इसके बाद उसकी छोटी बहन का यौन शोषण करने लगा। हद तो जब हो गई तब आरोपी लड़कों के साथ भी गंदी हरकतें करने लगा। वह यह सब वक्त करता था, जब बच्चों के माता-पिता काम से घर से बाहर जाते थे। मासूमों को जान से मारने की धमकी देकर रोजाना यह दरिंदगी करने लगा।

यह भी पढ़ें-बेडरूम में दूसरी महिला के साथ रंगरलियां मना रहा था पति, तभी आ धमकी पत्नी...फिर जो हुआ वो और शर्मनाक था
 

Share this article
click me!

Latest Videos

कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल
चुनाव मेरी अग्नि परीक्षा, जनता की अदालत में पहुंचे केजरीवाल #Shorts #ArvindKejriwal
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष में क्यों कराया जाता है कौवे को भोजन, क्या है महत्व