कुत्ते के काटने से 12 साल की बच्ची की मौत, जानें डॉग बाइट के बाद तुरंत क्या करें

पिछले कुछ दिनों में कुत्ते के काटने के मामले तेजी से बढ़े हैं हाल ही में केरल में 12 वर्षीय बच्ची को कुत्ते के काटने से मौत हो गई अब नोएडा में लिफ्ट में जा रहे एक युवक को भी पालतू कुत्ते ने काट लिया। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कुत्ते के काटने के बाद आपके तुरंत क्या करना चाहिए।
 

Asianet News Hindi | Published : Sep 7, 2022 8:54 AM IST / Updated: Sep 07 2022, 03:25 PM IST

हेल्थ डेस्क : भले ही कुत्ते फ्रेंडली जानवरों होते हैं और कई लोग इन्हें अपने घर में पालते हैं। सड़कों पर भी हमें कई कुत्ते घूमते नजर आते हैं। लेकिन यह कुत्ते काट ले तो इससे तेजी से संक्रमण फैल सकता है। खासकर जिन कुत्तों को रेबीज का इंजेक्शन नहीं लगा है उनके काटने के बाद इंसान को रेबीज होने का खतरा और तेजी से बढ़ जाता है। हाल ही में गाजियाबाद में एक महिला के पालतू कुत्ते ने एक लड़के को काट लिया था। इसके अलावा केरल में एक 12 वर्षीय लड़की को कुत्ते के काटने से मौत हो गई. वहीं, हाल ही में नोएडा में एक लिफ्ट में जा रहे युवक को पालतू कुत्ते ने काट लिया। इसी तरह से कुत्ते के काटने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है. एक रिपोर्ट के अनुसार साल में 17.4 मिलियन कुत्तों के काटने के मामले सामने आते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि अगर कुत्ता काट ले तो आपको क्या फर्स्ट एड लेना चाहिए ताकि रेबीज के संक्रमण से बच सकें।

कुत्ते के काटने से हो सकती हैं यह समस्याएं
हड्डी का टूटना 

कुत्ते के जबड़े बहुत मजबूत होते हैं और अगर यह तेजी से किसी इंसान को काट ले तो उसकी हड्डियां तक टूट सकती हैं। ऐसे में कुत्ते के काटने के बाद आपको तुरंत आपातकालीन मदद लेनी चाहिए।

टेटनस
टेटनस एक जीवाणु संक्रमण है, जो बहुत तेजी से फैलता है, इसलिए हमें इसके बूस्टर शॉट समय-समय पर लेने चाहिए। अगर कुत्ता काट लें, तो भी हमें टेटनेस का इंजेक्शन जरूर लगाना चाहिए।

तंत्रिका और मांसपेशियों को नुकसान 
कुत्ते के नुकीले दांत त्वचा के नीचे नसों और मांसपेशियों को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। अगर कुत्ते के काटने के बाद आपको ब्लीडिंग होने लगे या गहरे घाव बन जाए, तो आपको तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

रेबीज का खतरा 
किसी भी जानवर या कुत्तों के काटने के बाद सबसे बड़ा खतरा रेबीज का होता है। अगर समय रहते इंजेक्शन नहीं लगवाए गए या जिस कुत्ते को रेबीज का इंजेक्शन नहीं लगा वह आपको काट लें, तो रेबीज का खतरा बढ़ सकता है।

कुत्ते के काटने के बाद क्या करें
- कुत्ते के काटने के बाद संक्रमण का खतरा तेजी से बढ़ सकता है। ऐसे में प्रभावित व्यक्तियों को कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके- 

- कुत्ते के काटने के बाद सबसे पहले इंसान को संक्रमण से बचने के लिए उस जगह को साबुन और पानी से चार से पांच बार धोना चाहिए, ताकि यह संक्रमण शरीर के अन्य हिस्सों में ना फैलें।

- अगर कुत्ते के काटने के बाद आपको ब्लीडिंग हो रही है, तो एक कॉटन से धीरे-धीरे इसे साफ करें और प्रभावित हिस्से पर बीटाडीन या फिर एंटीसेप्टिक क्रीम लगाएं।

- कुत्ते के काटने के बाद तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। याद रखें कि जिस जगह पर कुत्ते ने काटा है वहां में पट्टी नहीं बांधनी चाहिए। धोने और एंटीसेप्टिक क्रीम लगाने के बाद हमें तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए ताकि इसकी गंभीरता को हम समझ सकें।

कुत्तों के काटने से हो सकता है रेबीज
रेबीज एक गंभीर वायरल संक्रमण है यह लोगों और पालतू जानवरों में फैल सकता है यदि उन्हें एक पागल जानवर काट लें या खरोंच लें। यह केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है। यदि आपको बिना टीकाकरण वाले कुत्ते ने काट लिया है, तो रेबीज मस्तिष्क में सूजन पैदा कर सकता है। यदि उपचार नहीं दिया जाता है, तो संक्रमण के कुछ दिनों के भीतर मृत्यु हो सकती है।

रेबीज के लक्षण 
कुत्ते के काटने या खरोचने के बाद रेबीज के लक्षणों को पहचाना बहुत जरूरी है। इसमें एक-दो दिन में बुखार आना, भूख न लगना कमजोरी, चिड़चिड़ापन आदि समस्या होने लगती है। वहीं जानवर के काटे हुए जख्मों पर तेज दर्द, जलन हो सकती है। रेबीज से ग्रसित व्यक्ति के मुंह से लार अधिक निकलती है। साथ ही पानी से डर, हाइड्रोफोबिया, तेज आवाज, तेज रोशनी से डर जैसे लक्षण भी दिखने लगते हैं।

और पढ़ें: इस उम्र में बढ़ जाता है कैंसर का सबसे ज्यादा खतरा- स्टडी में हुआ खुलासा

Health tips: अगर आपको ये 5 बीमारियां हैं तो भूलकर भी ना करें घी का सेवन

Share this article
click me!