पीरियड्स में दर्द से रहते हैं परेशान,तो महिलाएं करें ये 4 योगासन, मिलेंगे कई और भी फायदे

Published : Jun 20, 2022, 06:42 PM ISTUpdated : Jun 20, 2022, 06:49 PM IST
पीरियड्स में दर्द से रहते हैं परेशान,तो महिलाएं करें ये 4 योगासन, मिलेंगे कई और भी फायदे

सार

महिलाओं के मासिक धर्म से जुड़े समस्याओं का हल कुछ योगासनों में छिपा हुआ है। आइए उन चार योगासन के बारे में जानते हैं। जिससे पीरियड्स संबंधित प्रॉब्लम्स को दूर किया जा सकता है।

हेल्थ डेस्क. महिलाओं में मासिक धर्म यानी पीरियड्स एक सामान्य प्रक्रिया है। हर महिला को इससे हर महीने गुजरना पड़ता है। लेकिन आजकल के खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से महिलाओं को परियड्स संबंधित कई समस्याओं से जूझना पड़ता है। जिसमें  पीरियड्स अनियमित  होना, ज्यादा ब्लीडिंग होना, कम ब्लीडिंग और दर्द जैसी समस्या होती है। ऐसे में कुछ योगासन की मदद से आप मासिक धर्म चक्र को रेगुलर कर सकती हैं और दर्द से भी राहत पा सकती हैं। आइए हम जानते हैं उन चार योगासन के बारे में जिससे महिलाओं को कई हेल्थ लाभ मिलते हैं।

                                (फोटो क्रेडिट:https://www.freepik.com/free-photo/young-woman-dhanurasana-pose)

धनुरासन करने से इनरेगुलर पीरियडस्य यानी अनियमित मासिक चक्र की समस्या से निजात मिल सकता है। यह आसन पेट के बल लेटकर किया जाता है। धनुरासन को Bow pose भी कहा जाता है। इस आसन से पीरियड्स के दौरान होने वाले सिर दर्द से राहत पाया जा सकता है। इसके अलावा मोटापा, डायबिटीज और थायरॉइड को कंट्रोल किया जा सकता है। इसे हर रोज 3 से 5 बार करना चाहिए।

 

                 (फोटो क्रेडिट:https://www.freepik.com/premium-photo/woman-practicing-outdoors-meditating-yoga-position)

मत्यासना मतलब मछली के आकार का आसन। इस योग को करने के लिए जमीन पर लेटकर अपने बाएं पैर को दाएं हाथ से पकड़ें और दाएं पैर को बाएं हाथ से पकड़े। फिर सांस लें और छोड़। इसके करने से भी पीरिड्स रेगुलर होता है। कमर दर्द में राहत मिलती है। थायरॉड और मोटापे को कंट्रोल किया जा सकता है।

                                 (फोटो क्रेडिट:https://www.freepik.com/free-photo/young-woman-malasana-pose)

मालासन करने से पीरियड्स टाइम पर आने लगते हैं। इसके अलावा कब्ज और गैस संबंधित समस्या दूर होती है। पेट और पीठ की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। इस आसन के करने से कंधे और पैर भी हेल्दी होती है। इस आसन को मल त्यागने की मुद्रा में बैठकर किया जाता है। इसे आसन को भी 3 से 5  बार तक कर सकते हैं।

                        (फोटो क्रेडिट:https://www.freepik.com/free-photo/young-woman-doing-ustrasana-exercise)

उष्ट्रासन करने से पीरियड्स के दर्द में राहत मिलती है। इसके साथ मासिक धर्म रेगुलर होता है। इसके नियमित अभ्यास करने से मोटापा दूर होता है। महिलाओं को परफेक्ट फिगर मिलता है। इसे भी 3 से 4 चक्र में किया जा सकता है। 

नोट: योग करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। एक्सपर्ट से पहले योगा करना सीखें इसके बाद प्रैक्टिस करें।)

और पढ़ें:

पीएम मोदी ही नहीं, इस देश के प्रधानमंत्री भी हैं योग प्रेमी, योगा पोज देख छूट जाएंगे पसीने

बियर योगा से लेकर न्यूड योगा तक, समय के साथ बदलते जा रहे हैं फिटनेस ट्रेंड, फायदा भी हो रहा जबरदस्त

ब्रेकअप के बाद खुद को दें संभलने का मौका, भूलकर भी ना करें ये 6 काम

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

गंदे खाने या किचन की फोटो डालते ही होगा तगड़ा एक्शन! FSSAI का ये ऐप बड़े काम का
Nephrotic Syndrome: बच्चों में चेहरे की सूजन का कारण सिर्फ एलर्जी नहीं, डॉक्टर ने बताई बीमारी की जड़