
हेल्थ डेस्क. पिछले एक दशक से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा सबसे अधिक बढ़ा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के रिपोर्ट के मुताबिक हृदय रोग दुनिया भर में मौत के मुख्य कारणों में से एक है। इसे पीछे लाइफस्टाइल और कार्यस्थल पर बढ़ता तनाव है। लेकिन योग के जरिए हम हृदय रोग से दूर रह सकते हैं। इसके लिए ज्यादा वक्त निकालने की भी जरूरत नहीं होती है। 10 मिनट के योग से हम दिल की बीमारी को खुद से दूर रख सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो योग का अभ्यास करने से रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल और सुगर के स्तर के साथ-साथ हृदय गति को कम करने में मदद मिल सकती है।
लेकिन तीन आसन करने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखा जा सकता है। इसके साथ ही हृदय रोगों के जोखिम को कम कर देता है। आइए जानते हैं वो तीन योग जिससे दिल को सुरक्षित रख सकते हैं।
( फोटो क्रेडिट: https://www.freepik.com/
चेयर पोज
चेयर पोज का अभ्यास करने से दिल संबंधित बीमारी के जोखिम को कम किया जा सकता है। चेयर पोज से टखनों, जांघों, पिंडली, और रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है। कंधे और छाती में खिचाव होता है। पेट के अंगों, डायाफ्राम और दिल को उत्तेजित करता है। इसके साथ ही ध्यान रखने की क्षमता में सुधार लाता है। मतलब चेयर पोज कई तरह से आपको स्वास्थ्य लाभ दे सकते हैं।
(फोटो क्रेडिट:https://www.freepik.com/
ब्रिज पोज के लिए वक्त निकालना
ब्रिज पोज जिसे सेतुबंधासन योग भी कहते हैं इसे करने से हृदय रोग से बचाव किया जा सकता है। यह आसन गहरी सांस लेने में मदद करता है। छाती के हिस्से में फैलाव व रक्त संचार को बढ़ाता है। यह आसन रीढ़ और छाती को फैलाने और तनाव को दूर करने में मददगार होता है।
धनुरासन योग से दूर होती है हृदय से जुड़ी बीमारी
योग एक्सपर्ट की मानें तो धनुरासन के नियमित अभ्यास करने से हृदय क्षेत्र मजबूत होता है। ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक होता है। इस योग के करने से पूरे शरीर में गहरा खिंचाव होता है। जिसकी वजह से शरीर की मांसपेशियां भी मजबूत होती है।
और पढ़ें:
प्रेग्नेंट महिलाओं को जरूर करने चाहिए ये 5 योग, मां-बच्चा दोनों रहेंगे स्वस्थ्य
Yoga Day 2022: इस एक आसन से वर्क प्लेस का तनाव हो जाएगा गायब, बढ़ेगी प्रोडक्टिविटी
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.