
हेल्थ डेस्क। आंखें हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं। लेकिन आजकल ज्यादातर लोग आंखों की समस्या से परेशान रहते हैं। चश्मा लगाने के बावजूद आंखों में जलन, दर्द, सूजन जैसी समस्याएं हो ही जाती हैं। कई बार आंखों से पानी भी आने लगता है। अगर ये समस्याएं बरकरार रहें तो आंखों की रोशनी कम होने लगती है। आंखों की समस्या के पीछे मुख्य वजह है ज्यादा समय तक कम्प्यूटर पर काम करना। इसके अलावा, जो लोग स्मार्टफोन का लंबे समय तक इस्तेमाल करते हैं, उन्हें भी आंखों से जुड़ी समस्या होती है। इससे आंखें थक जाती हैं और वे बेजान-सी लगने लगती हैं। आंखों के लिए आंवला बहुत फायदेमंद माना गया है। इसके अलावा जानें कुछ खास फूड के बारे में, जिनके इस्तेमाल से काफी हद तक आंखों की समस्या को दूर किया जा सकता है।
1. आंवला
आंवला का नियमित सेवन करने से आंखों की रोशनी हमेशा बनी रहती है, साथ ही आंखों में जल्दी कोई संक्रमण भी नहीं होता। आंवले का इस्तेमाल किसी भी रूप में किया जा सकता है। आप चाहें तो कच्चे आंवले का रस भी पी सकते हैं। आंवले का रस सुबह के समय खाली पेट ही पीना चाहिए। आंवले का मुरब्बा भी खाने से फायदा होता है।
2. अखरोट
अखरोट की तीन-चार गिरी रोज खाने से आंखों से संबंधित समस्या में बहुत फायदा होता है। अखरोट में विटामिन ई और फैटी एसिड्स पाए जाते हैं, जो आंखों को हेल्दी रखते हैं।
3. गाजर का जूस
गाजर नियमित खाने या गाजर का जूस पीने से आंखों में जल्दी कोई समस्या नहीं होती। गाजर को आंखों के लिए बहुत फायदेमंद बताया गया है। सर्दियों में रोजाना एक गिलास गाजर का जूस पी लें तो साल भर आंखों की समस्या से दूर रहेंगे।
4. बादाम
बादाम का सेवन भी आंखों के लिए फायदेमंद माना गया है। तीन-चार गिरी बादाम को भिगो कर खाने के बाद एक गिलास गर्म दूध पीने से आंखों की समस्या में ज्यादा फायदा होता है।
5. पालक
वैसे तो कोई भी पत्तेदार सब्जी आंखों के लिए फायदेमंद होती है, लेकिन पालक का सेवन करने से आंखों को ज्यादा ताकत मिलती है। पालक से आंखों की रोशनी बढ़ती है और जल्दी उनमें कोई संक्रमण नहीं होता है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.