
हेल्थ डेस्क. सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar) कई तरह के हेल्थ समस्याओं को दूर करता है। इसमें एसिटिक एसिड की मात्रा ज्यादा होती है। यह दिल के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा कई विटामिन, एंजाइम ,प्रोटीन और गुड बैक्टीरिया होते हैं। स्किन को खूबसूरत बनाने से लेकर मोटापा दूर होने का दावा किया जाता है। इसके अलावा पाचन तंत्र को भी यह दुरुस्त रखता है। डायबिटीज को कंट्रोल करता है। लेकिन किसी चीज का गलत इस्तेमाल नुकसान भी पहुंच सकती है। ऐसा ही एप्पल साइडर वेनेगर के साथ भी है। इसके भयंकर नुकसानों के बारे में आर्युवेदि एक्सपर्ट डॉ रेखा ने बताया है।आइए सेब का सिरका सेवन करने के नुकसानों के बारे में जानते हैं-
चरक संहिता में सेब के सिरके का नुकसान बताया गया है
आयुर्वेद डॉक्टर रेखा ने बताया कि सेब का सिरका एक औषधि की तरहै है। जिसकी सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए। यह कोई खाद्य पदार्थ नहीं हैं।
सेब का सिरका क्षार कैटेगरी में आता है। जो काफी ड्राई, गर्म, तेज और भेदने वाला होता है। इसके हर रोज सेवन से जलन और बॉडी चैनल ब्लॉक हो सकते हैं। इसकी वजह से शरीर में टॉक्सिन्स पैदा होने लगते हैं। जिसकी वजह से क्रॉनिक डिजीज विकसित हो जाती हैं। उन्होंने चरक संहिता के एक सूत्र का उदाहरण देते हुए ये बात बताई।
ये ह्यनाम ग्राम नगर निगम:
जनपद: सतामुपायुनजते ते
अंधाशांड्याखलितापालित्यभजो
हृदयाकार्तिनश्चभवंती
मतलब-गांवों, कस्बों के लोग
शहर जहां क्षार का प्रयोग किया जाता है
हर रोज, अंधेपन से पीड़ित
नपुंसकता, गंजापन, भूरे बाल और
दिल के रोग
सेब के सिरके से होने वाले नुकसान
मतलब क्षार का प्रयोग करने वालों को दिल,अंधापन, नपुंसकता और बालों की समस्या होती है। इसके अलावा रोजाना सेब का सिरका लेने से कई सारे दुष्परिणाम दिखाई देते हैं। जैसे-
सीने में जलन
मसूड़ों में सूजन
गले में जलन
एलर्जी
पेट खराब होना।
हर रोज लेने से बचें
एप्पल साइडर वेनेगर और अन्य वेनेगर आयुर्वेदिक डॉक्टर द्वारा किसी विशिष्ट स्थिति में थोड़ी मात्रा में देने वाली दवा है। यह भोजन नहीं हैं। इसलिए इसे हर रोज लेने से बचें। एप्पल साइडर वेनेगर का इस्तेमाल सब्जियों को धोने में कर सकते हैं। पोषण तत्व का नुकसान हुए बिना सब्जियों से केमिकल दूर हो जाता है।
और पढ़ें:
क्या सुबह के समय नींद पूरी होने के बाद भी बना रहता है आलस? तो इन टिप्स से दूर करें मॉर्निंग सिकनेस
26 साल पुराने स्पर्म का किया इस्तेमाल, डॉक्टर ने कैंसर सर्वाइवर को दे दिया पिता बनने का सुख
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.