
हेल्थ डेस्क. अमेरिका के मिसिसिपी ( (Mississippi) की 32 साल की क्रिस्टीना फिलिप्स (Christina Phillips) अब खुद को आजाद महसूस कर रही हैं। 317 किलो वजन होने की वजह से वो दुनिया की सबसे मोटी औरतों में शुमार हो गई थी। वो इससे आजाद होना चाहती थी। दो साल की मेहनत के बाद उनका गजब का ट्रांसफॉर्मेशन सुर्खियों में है।
क्रिस्टीना बचपन से ही वेट की समस्या से परेशान थी। 12 साल की उम्र में उनका वजन136 किलो हो गया था। जब वो 22 साल की उम्र में पहुंची तो 317 किलो की हो चुकी थी। फास्ट फूड खाने की वजह से उनका वजन तेजी से बढ़ा। लेकिन अब उनका वजन 90 किलो है। दो साल की मेहनत के बाद वो यहां पहुंची है। वजन कम करने के बाद उनका पहला बच्चा साल 2021 और दूसरा बच्चा साल 2022 में हुआ।
2 साल बिस्तर पर रही क्रिस्टीना
बढ़े हुए वजन की वजह से क्रिस्टीना सांस भी नहीं ले पाती थी। जिसके बाद डॉक्टर ने उन्हें गैस्ट्रिक सर्जरी कराने की सलाह दी थी। लेकिन इसे साथ ही उन्होंने कहा था कि इस सर्जरी के लिए वजन कम करना होगा। क्रिस्टीना पहली बार अपनी स्टोरी को 2012 में टीवी शो "My 600 lbs Life" में बताया। उन्होंने बताया कि जब वो 22 साल की थी तब उनका वजन 317 किलो था। वो एक कमरे से दूसरे कमरे में नहीं जा पाती थी। सांस लेने में दिक्कत होती थी। वॉशरूम तक जाने में परेशानी होती थी। जिसकी वजह से वो 2 साल बिस्तर पर रहीं।
फास्ट फूड की वजह से बढ़ा वजन
वो बताती हैं कि मेरे बढ़े हुए वजन के पीछे मेरे माता-पिता और पति जिम्मेदार हैं। बचपन में जब भी भूख लगती थी मां फास्ट फूड स्नैक के तौर पर देते थे। वजन बढ़ने के बाद भी वो मुझे इसे खाने से मना नहीं करते थे। पति ने भी मुझे काफी फास्ट फूड खिलाया। द मिरर के मुताबिक बढ़े हुए वजन से परेशान क्रिस्टीना डॉक्टर से संपर्क की। तब डॉक्टर ने गैस्ट्रिक सर्जरी की बात की। लेकिन इसके लिए उन्हें वजन कम करने के लिए कहा।
पति को तलाक दिया
क्रिस्टीना एक सर्जन Dr. Younan Nowzaradan से मिली। उन्होंने वजन कम करने के लिए डाइट चार्ट बनाकर दिया और एक्सरसाइज भी बताई। जिसके बाद उन्होंने अपना वजन 317 किलो से 226.796 किलो पर लेकर आईं। साल 2014 में उनका गैस्ट्रिक बाइपास सर्जरी हुई। इस दौरान उनके पति जैक ने कोई सपोर्ट नहीं किया। वो बदसलूकी करता था।जिसके बाद उन्होंने उससे तलाक ले लिया। क्रिस्टीना कहती हैं कि वो अब अच्छा महसूस कर रही हैं। वो बताती हैं कि वो वर्कआउट करती हैं और वजन कम करने के लिए हेल्दी डाइट ले रही हैं।
क्या है गैस्ट्रिक बाइपास सर्जरी
गैस्ट्रिक बाइपास सर्जरी वजन कम करने के लिए किया जाता है। इस सर्जरी में पेट के पास एक पाउच लगाया जाता है। फिर इसे छोटी आंत से जोड़ा जाता है। जब कोई खाना खाता है तो भोजन पेट में ना जाकर इस पाउच से गुजरता है और फिर छोटी आंत में अवशोषण के लिए चला जाता है। पेट से ही खाना पचाने वाले एंजाइम उस पाउच में आ जाते हैं। जिससे खाना डाइजेस्ट हो जाता है। पाउच का आकार छोटा होता है जिसकी वजह से कम खाने से पेट भरा महसूस करता है जिससे वजन कम होने लगते हैं।
और पढ़ें:
ठंड में बढ़ जाता है हार्ट अटैक के मामले, लक्षण पहचान तुरंत पहुंचे डॉक्टर के पास
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.