
हेल्थ डेस्क। डायबिटीज की समस्या में ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखना जरूरी रहता है। टाइप 2 डायबिटीज में ब्लड शुगर के लेवल को लेकर हमेशा सचेत रहना चाहिए। ब्लड शुगर बढ़ जाने कई तरह के कॉम्पिलिकेशन पैदा हो जाते हैं। नियमित दवाई लेने के साथ ही इसे नियंत्रित रखने में कुछ फल बहुत कारगर होते हैं। इन फलों को ब्रेकफास्ट के साथ लेना चाहिए। यहां हम बता रहे हैं 4 फलों के बारे में जिन्हें नियमित तौर पर खाना चाहिए।
1. अमरूद
सर्दियों के सीजन में अमरूद काफी मिलता है। इसमें विटामिन सी के साथ काफी मात्रा में फाइबर भी होता है। डायबिटीज की समस्या से पीड़ित लोगों को नाश्ते के बाद एक अमरूद जरूर खाना चाहिए। अमरूद की जेली बना कर भी खा सकते हैं। यह काफी टेस्टी होती है। अमरूद की चटनी भी बनती है। अमरूद एक ऐसा फल है जो ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के साथ वजन घटाने में भी मददगार साबित होता है।
2. सेब
सेब का रोजाना सेवन काफी फायदेमंद है। इसमें हर जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं। आप सेब का जूस भी पी सकते हैं। सेब खरीदते समय हमेशा ध्यान रखें कि उन पर वैक्स की कोटिंग नहीं की गई हो।आजकल बाजार में वैक्स कोटिंग वाले सेब की भरमार है। इसलिए थोड़ा भी इसका संदेह हो तो छिलका उतार कर सेब खाएं। शुगर लेवल को नियंत्रित रखने के लिए एक सेब रोज दोपहर के बाद खाना चाहिए।
3. नाशपाती
डायबिटीज के रोगियों के लिए नाशपाती बहुत फायदेमंद माना गया है। इसे भी नाश्ते के बाद खाया जा सकता है। नियमित तौर पर नाशपाती खाने से ब्लड शुगर नहीं बढ़ता है।
4. संतरा
संतरा भी डायबिटीज के रोगियों के लिए बढ़िया है। सीजन में यह फल जरूर खाना चाहिए। इसका जूस भी पी सकते हैं। लेकिन जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या हो, उन्हें यह खाने से बचना चाहिए। कई बार खट्टा संतरा खाने से गैस की समस्या हो जाती है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.