
हेल्थ डेस्क. कोरोना ने लोगों को अलग-अलग तरह से प्रभावित किया है। कोरोना से उबरने के बाद उनमें कई तरह की समस्या देखने को मिल रही है। किसी को थकान महसूस हो रहा है, तो किसी का बाल झड़ रहे हैं। कई लोग ब्रेन फॉग के शिकार हो रहे हैं। तो कुछ लोगों के सेक्स ड्राइव में कमी आई है। कई शोध में यह सामने आया है कि कोरोना वायरस ने पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन के लेबल को प्रभावित किया है। जिसकी वजह से महिलाओं में यौन इच्छा कम हुए हैं। कुछ फूड के जरिए सेक्स ड्राइव को बढ़ाया जा सकता है।
कोविड-19 ने अलग-अलग लोगों को अलग-अलग तरह से प्रभावित किया है। ब्रेन फॉग, थकान, गैस्ट्र्रिटिस, बालों का झड़ना, लंबे समय तक गंध की कमी और यहां तक कि सेक्स ड्राइव में कमी भी। हां, आपने सही पढ़ा। कई अध्ययनों ने साबित किया है कि कोरोनोवायरस पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन के स्तर को प्रभावित करता है। ये महिलाओं में यौन इच्छा को कम करता है। यदि आप उन लोगों में से हैं जो जानना चाहते हैं कि सेक्स ड्राइव को कैसे बेहतर बनाया जाए, तो आयुर्वेद चिकित्सक का कहना है कि कुछ खाद्य पदार्थ आपकी परेशानी दूर कर सकते हैं।आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ रेखा राधामणि ने सेक्स पावर को बढ़ाने के लिए कुछ फूड्स बताए हैं ।
चिंता, तनाव और खराब जीवनशैली समेत कई और भी कारण हो सकते हैं जिससे सेक्स ड्राइव में कमी आ सकती है। अगर आप इससे जूझ रहे हैं तो अपने किचन में पांच फूड्स लाकर रखिए और रोज उसका रोज सेवन करें। जिससे ना सिर्फ आपके लिबिडो बढ़ेगा बल्कि हेल्थ भी ठीक रहेगी।
1. अनार
अनार एक ऐसा फल है जो कामेच्छा और प्रजनन द्रवों की गुणवत्ता को बढ़ाने में मदद कर सकता है। यदि महिलाएं इसे हर रोज खाती हैं तो उनकी सेक्स इच्छा प्रबल होती है। इसके अलावा यह गर्भाशय की परत को मोटा करता है रक्त के प्रवाह को इसमें बढ़ाता है।अगर महिला गर्भधारण करने की कोशिश कर रही हैं तो हर दिन अनार को अपने आहार में शामिल करें।
2. खजूर
खजूर पुरुषों के सेक्स ड्राइव को बढ़ाने में मदद करता है। इसके खाने से स्पर्म की गुणवत्ता और मात्रा में सुधार होता है। पुरुषों के प्रजनन क्षमता के लिए सबसे अच्छे नेचुरल फलों में से एक है। यह पुरुषों में उत्तेजना पैदा करता है। साथ ही यौन स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को भी दूर करने में मदद करता है।
3. काले चने का सूप
काला चुना सूप स्पर्म की मात्रा और गतिशीलता को बढ़ाता है। यह नपुसंकता और इरेक्टाइल डिसफंक्शन को रोकने में मदद करती है। चरक संहिता में कामेच्छा में सुधार के रूप में इसका वर्णन किया गया है। काले चने का सूप घी और रॉक सुगर के साथ बना सकते हैं।
4. मोरिंगा
मोरिंगा के कई सारे फायदे हैं। इसमें गुणों का खजाना है। उच्च विटामिन सामग्री (ए, सी, बी, ई, के), खनिज (कैल्शियम, पोटेशियम, लोहा, मैंगनीज), प्रोटीन, अमीनो एसिड मोरिंगा में पाया जाता है। मोरिंगा के पत्ते से कई यौन लाभ मिलते हैं। यह स्पर्म और एग की गुणवत्ता में सुधार करता है। जिससे महिला और पुरुषों के प्रजनन क्षमात में सुधार होता है। इसलिए अगर आप मां बनना चाहती हैं तो पति-पत्नी दोनों को मोरिंगा के पत्ते का सेवन करना चाहिए। इसे उबालकर पी सकते हैं। दाल में डालकर खा सकते हैं। पराठा बना सकते हैं।
5. जौ का सूप
जौ का सूप पुरुषों के इरेक्शन के पावर को बढ़ाता है। जननांग अंगों में ब्लड फ्लो बढ़ाता है। जौ में नाइट्रिक ऑक्साइड और आर्जिनिन होता है। जो पेनाइल इरेक्शन में शामिल होते हैं। वहीं, आर्गिनिन स्पर्म और एग की कोशिकाओं के संश्लेषण को बढ़ाता है। महिला और पुरुष दोनों को इसका नियमित सेवन करना चाहिए। इससे यौन क्रिया बढ़ती है।
और पढ़ें:
यहां मिलता है एक ऐसा फल जो है पोषण से भरपूर, लेकिन सरकार ने इस वजह से किया है बैन
5 साल के बच्चे की मां पर चढ़ा इश्क का ऐसा बुखार, पार्टनर को छोड़ कैदी से रचाने जा रही शादी
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.