PM Modi Birthday Special: 76 की उम्र में पीएम मोदी की लाइफस्टाइल से जुड़ी 5 हेल्दी आदतों के बारे में जानें, जो बढ़ती उम्र में फिट रहने में मदद कर सकती हैं।
देश के प्रधानमंत्री 17 सितंबर 2026 को अपना 76वां जन्मदिन मनाएंगे। उनकी बढ़ती उम्र और व्यस्त शेड्यूल को देखकर उम्र का मानों पता ही नहीं चलता है। उम्र बढ़ने के साथ शरीर को एक्टिव और स्वस्थ रखने के लिए लाइफस्टाइल, फिजिकल एक्टिविटी, संतुलित खान-पान और पर्याप्त नींद महत्वपूर्ण मानी जाती है। PM मोदी सार्वजनिक मंचों पर योग, संतुलित जीवनशैली और नींद जैसे विषयों पर भी बात करते रहे हैं। मोदी जी के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी हेल्दी लाइफस्टाइल से जुड़े 5 हेल्थ टिप्स, जिन्हें अपनाकर बढ़ती उम्र में खुद को हेल्दी रखा जा सकता है।
दिन की शुरुआत योग से
पीएम मोदी की अपने दिन की शुरुआत योग से करते हैं और इसे शरीर व मन को मजबूत करने वाली दिनचर्या का हिस्सा बताते हैं। जून 2026 में भी उन्होंने नियमित योग को शरीर को स्वस्थ और मन को शांत रखने वाला अभ्यास बताया था। आप अपनी उम्र के अनुसार योग का चुनाव कर सकते हैं।
खाने में बेहद बैलेंस्ड डाइट
फिटनेस केवल एक्सरसाइज से नहीं जुड़ी है, बल्कि खान-पान भी बहुत मायने रखता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने संतुलित भोजन को स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ते हुए हेल्दी लाइफस्टाइल जीने की बात कही थी। पीएम मोदी की तरह उम्र बढ़ने के साथ खाने में पर्याप्त प्रोटीन, फाइबर, फल-सब्जियां, हाइड्रेशन और जरूरी पोषक तत्व शामिल करने चाहिए।
और पढ़ें: Dengue Fever: बारिश में डेंगू के मामले क्यों बढ़ जाते हैं? डॉक्टर से समझिए पूरी बात
नींद और जागने का रखें संतुलन
स्वस्थ शरीर के लिए नींद को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। पीएम मोदी ने योग दिवस 2026 के संबोधन में संतुलित नींद और जागने को भी स्वस्थ जीवनशैली का हिस्सा बताया। खासकर बढ़ती उम्र में सोने-जागने का नियमित समय रखने और लगातार खराब नींद होने पर डॉक्टर से सलाह लेने पर ध्यान देना चाहिए।
शरीर को लगातार एक्टिव रखें
उम्र बढ़ने पर लंबे समय तक बैठे रहने से शरीर बेकार होने लगता है। मोदी जी खुद को एक्टिव रखते हैं और शारीरिक गतिविधि को दिनचर्या में शामिल करते हैं। पीएम मोदी ने 2026 में छात्रों से बातचीत के दौरान भी एक्सरसाइज, योग और पूरे शरीर को मजबूत बनाने की जरूरत पर जोर दिया था। उम्र बढ़ने पर खुद को एक्टिव रखना बेहद जरूरी है।
मेंटल हेल्थ को करें मजबूत
फिटनेस का मतलब केवल शरीर को मजबूत रखना नहीं है। पीएम मोदी ने योग को शरीर और मन दोनों से जोड़ते हुए मेंटल पीस और सेल्फ अवेयरनेस की बात कही है। पढ़ना, नई चीजें सीखना, सामाजिक रूप से सक्रिय रहना, नेचर के करीब समय बिताना और तनाव कम करने वाली गतिविधियों को दिनचर्या में शामिल करना भी उम्र बढ़ने के साथ मेंटल हेल्थ को अच्छा रखता है।
और पढ़ें: Heart Health: त्योहारों का शोर-शराबा कहीं दिल पर भारी न पड़ जाए! डॉक्टर क्यों दे रहे हैं चेतावनी?
