Egg Yolk Nutrition: अंडे का पीला भाग यानी जर्दी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है? जानें इसमें मौजूद कोलीन के फायदे, कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी जरूरी बातें और उम्र के हिसाब से कितने अंडे खाना सही है।
अंडे को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है, इसलिए लोग अक्सर नाश्ते से लेकर डिनर में इसका सेवन करते हैं। कुछ लोग अंडे के पीले भाग को खाने से परहेज करते हैं। इसकी मुख्य वजह कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का डर होता है। इस बारे में इंस्टाग्राम वीडियो की मदद से जानकारी देते हुए अमेरिकी गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. पाल ने अहम जानकारी दी। आइए जानते हैं कि अंडे के पीले भाग को खाना कितना सही होता है और किन लोगों को इसे खाने से बचना चाहिए।
हेल्दी होता है एग का येलो पार्ट
गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. पाल वीडियो के माध्यम से बताते हैं कि अंडे का पीला भाग शरीर के लिए हेल्दी माना जाता है। एक अंडे में 7 ग्राम के करीब प्रोटीन होती है। डॉ. पाल बताते हैं कि अंडे की जर्दी में कोलीन (Choline) नाम का केमिकल होता है, जो मस्तिष्क में एसिटाइलकोलीन नामक रसायन बनाने में मदद करता है। ये केमिकल याददाश्त तेज करने, सीखने और मांसपेशियों के नियंत्रण के लिए जरूरी है। साथ ही अंडे के पीले भाग में विटामिन B12,विटामिन D, प्रोटीन और फैट भी होता है।यानी इसे फेंकना अकलमंदी बिल्कुल नहीं है।
किन लोगों को अंडे की जर्दी से रहना चाहिए सावधान?
अंडे की जर्दी में कोलेस्ट्रॉल भी होता है। इसे कितनी मात्रा में खाना उचित है, यह आपकी डाइट और हेल्थ पर डिपेंड करता है। अगर आपको हाई कोलेस्ट्रॉल या हार्ट संबंधि समस्या है, तो डॉक्टर या डाइटिशियन से सलाह लें।
और पढ़ें: त्योहारों में ज्यादा मिठाई और तला खाना खाने के बाद पेट को कैसे रखें हल्का?
उम्र के हिसाब से अंडे का सेवन
- 6–8 महीने में- 1–2 चम्मच मैश किया हुआ अंडा
- 9–12 महीने- भूख और अन्य आहार के अनुसार धीरे-धीरे मात्रा बढ़ाएं
- 1–3 साल लगभग - आधा से 1 अंडा
- 4–12 साल - 1 अंडा रोज
- 13–18 साल- 1 अंडा रोज
- 19–59 साल स्वस्थ व्यक्ति के लिए- 1 से 2 अंडे
- 60 साल से अधिक उम्र में- 1 अंडा रोज






