सर्दी में संतरा का सेवन करना फायदेमंद, लेकिन क्या डायबिटीज पेशेंट को यह खाना चाहिए या नहीं?

Published : Nov 14, 2022, 01:10 PM ISTUpdated : Nov 14, 2022, 01:37 PM IST
सर्दी में संतरा का सेवन करना फायदेमंद, लेकिन क्या डायबिटीज पेशेंट को यह खाना चाहिए या नहीं?

सार

Diabetes Day 2022 : सर्दी के मौसम में इम्युनिटी वीक हो जाती है जिसकी वजह से आए दिन सर्दी और जुकाम होता है। संतरे में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। इसलिए इस मौसम में हर रोज एक संतरा खाना चाहिए। सवाल यह है कि क्या डायबिटीज पेशेंट भी इसे खा सकते हैं। तो इसका जवाब नीचे हैं।

हेल्थ डेस्क. संतरा खाना हर किसी को पसंद है। खट्टा मीठा और पानी से भरपूर इस फल का सेवन करना सर्दियों में काफी फायदेमंद होता है।  इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी, फाइबर पाया जाता है। इसके अलावा विटामिन A,और B, मैग्नीशियम, कैल्शियम , पोटैशियम, फॉस्फोरस पाया जाता है। सर्दी के मौसम में वीक इम्युनिटी को मजबूत करने का काम करता है। लेकिन क्या डायबिटीज पेशेंट को इसे खाना चाहिए। डायबिटीज (Diabetes Day 2022 ) के मरीज दुनिया भर में बढ़ते जा रहे हैं। बच्चे, जवान और बुजुर्ग इस बीमारी से पीड़ित हो रहे हैं। इन्हें खानपान में विशेष सावधानी बरतनी होती है। चूंकि संतरा मीठा फल है ऐसे में लोगों को समझ नहीं आता है कि वो इसे खाएं कि नहीं। 

कई लोग डायबिटीज पेशेंट को संतरा नहीं खाने की सलाह देते हैं। उनका कहना है कि इसमें प्राकृतिक रूप से चीनी यानी शुगर होता है। लेकिन क्या वाकई संतरा नहीं खाना चाहिए। तो जवाब है जरूर खाना चाहिए। आइए बताते हैं कि संतरा कैसे मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। संतरा में कई ऐसे पोषक तत्व हैं जो डायबिटीज को कंट्रोल कर सकता है। इसकी मात्रा सीमित होनी चाहिए।

फाइबर से भरपूर होता है संतरा
डॉक्टर डायबिटीज पेशेंट को फाइबर से भरपूर भोजन और फल खाने की सलाह देते हैं। ऑरेंज में फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है। जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। एक संतरे में करीब 4 ग्राम फाइबर पाया जाता है। इसलिए डायबिटीज पेशेंट इसका सेवन कर सकते हैं। लेकिन मात्रा सीमित होने चाहिए। एक संतरा आप खा सकते हैं।

ग्लाइसेमिक इंडेक्स पाया जाता है संतरे में
कई स्टडी में पाया गया है कि डायबिटीज पेशेंट के लिए संतरा काफी अच्छा साबित हुआ है। संतरे में ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) 40 होता है। जब हम खाना खाते हैं तो शरीर में यह जाकर कितनी तेजी से ब्लड शुगर पर असर डालता है इसको ग्लाइसेमिक इंडेक्स से मापा जाता है। डॉक्टर की मानें तो डायबिटीज पेशेंट कम GI वाले चीजों का सेवन करते हैं तो वो शुगर को कंट्रोल करता है। इसलिए इस फल को बेहिचक डायबिटीज पेशेंट खा सकते 

फ्लेवोनोइड एंटीऑक्सिडेंट का भंडार है संतरा
संतरा में फ्लेवोनोइड एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है। जो डायबिटीज पेशेंट के लिए दवा का काम करता है। यह इंसुलिन प्रतिरोध और संवेदनशीलता को कम करता है। सूजन और ऑक्सीडेटिव टेंशन को दूर करता है। विटामिन सी ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है।

और पढ़ें:

Diabetes Day 2022: चीनी या मिठाई नहीं डायबिटीज में 'जहर' है ये 7 चीजें

नहीं होगी सब्जी, दाल या चटनी की जरूरत, बस सर्दियों में बनाकर रख लें ये शानदार अचार

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट
फ्रिजी बालों में नेचुरल जैल की तरह काम करेंगे 5 उपाय, नहीं पड़ेगी केमिकल की जरूरत