दिवाली पर पटाखे जलाते समय गलती से जल गया है हाथ या पैर, तो इस तरह करें फर्स्ट एड

दिवाली पर बच्चों से लेकर बड़े तक सभी फुलझड़ी और पटाखे जलाते हैं। लेकिन कई बार इन्हें जलाते समय अनहोनी हो जाती हैं और आपके शरीर का कोई हिस्सा जल जाता है, तो आइए हम आपको बताते हैं इससे ठीक करने के कुछ तरीके।

Deepali Virk | Published : Oct 20, 2022 4:08 AM IST

लाइफस्टाइल डेस्क : दीपावली (Diwali 2022) के रंग में भंग तब पड़ जाता है, जब आप पटाखे जला रहे हो और गलती से कुछ अनहोनी हो जाए और शरीर का कोई हिस्सा थोड़ा भी जल जाए। ऐसे में तुरंत डॉक्टर के पास भागना मुमकिन नहीं होता है, क्योंकि दिवाली के दिन अधिकतर लोग छुट्टी पर रहते हैं। ऐसे में अगर गलती से दिवाली पर पटाखे चलाते समय कोई बच्चा या बड़ा जल गया हो, तो आप इन टिप्स (tips to do for a firecracker burn) को आजमा कर जलन और घाव के निशान को काफी हद तक कम कर सकते हैं...

पटाखों से जलने कैसे करें प्राथमिक उपचार
1. अगर आप पटाखों से जल जाते है, तो सबसे पहले आपको शरीर के घायल हिस्से पर लगभग 5 मिनट तक ठंडा पानी चलाने की आवश्यकता है।

Latest Videos

2. जले पर बर्फ का उपयोग करने से बचें। इससे स्किन बाद में काली पड़ सकती है।

3. किसी भी कपड़े या आभूषण को हटा दें जो चोट पर या उसके आसपास हो सकता है।

4.  चोट पर कोई औषधीय मरहम या एलोवेरा जेल लगाएं। इससे जलन को कम किया जा सकता है। 

5. घाव पर मक्खन, मलाई या टमाटर जैसे पदार्थों से बचें। 

6. घाव ज्यादा बड़ा है, तो आप घाव को क्लिंग रैप या एल्युमिनियम फॉयल से लपेट सकते हैं। लेकिन ऐसी किसी भी सामग्री का प्रयोग ना करें जो घाव से चिपके। जले हुए घाव पर कपड़े की पट्टियां लगाने से भी बचें। 

7. घाव अगर छोटा है, तो इसे खुला रहने दें। इससे ये जल्दी भर जाता है। ज्यादा समय तक बांधे रखने से ये पक सकता है।

8. यदि आपका बच्चा घायल हो गया है, तो प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे अस्पताल ले जाएं। एक डॉक्टर को घाव का निरीक्षण करने की आवश्यकता होती है, ताकि कोई गंभीर समस्या ना हो।

क्या करें और क्या नहीं
- अगर बच्चे दिवाली के लिए पटाखे खरीदने की जिद करते हैं तो नामी कंपनियों से अच्छी क्वालिटी के पटाखे खरीदें। नकली पटाखे खतरनाक हो सकते हैं।

- त्योहारों के दौरान हर समय अपने बच्चे पर नजर रखें।

- पटाखे खोलने से पहले पटाखों की पैकेजिंग पर लिखे सभी सुरक्षा निर्देशों को स्पष्ट रूप से पढ़ें और बच्चों को भी समझाएं।

- आपके बच्चे को किसी भी परिस्थिति में पटाखे चलाते समय अकेले नहीं छोड़ना चाहिए। 

- हमेशा पानी की एक बाल्टी या आग बुझाने का यंत्र अपने पास रखें।

- एक समय में एक ही पटाखा जलाए।

- फुलझड़ी को जलाने के बाद इसे पानी की बाल्टी में डालें। ऐसे ही कहीं भी फेंक देने से किसी का पैर उस पर पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें- दिवाली की रात सपने में कमल समेत ये 5 चीजें देते हैं दिखाई, तो अमीर बनना तय, मां लक्ष्मी के होते हैं संकेत

Dhanteras 2022: 22 अक्टूबर, दिन शनिवार को है धनतेरस, राशि अनुसार जानिए इस दिन क्या खरीदें...

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

चुनाव मेरी अग्नि परीक्षा, जनता की अदालत में पहुंचे केजरीवाल #Shorts #ArvindKejriwal
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
PM Modi ने बाइडेन को गिफ्ट की चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी को दी पश्मीना शॉल, जानें क्या है खास
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री