
हेल्थ डेस्क.कुछ लोग बेडरुम में अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए लिंग सर्जरी का विकल्प चुनते हैं। लेकिन कुछ लोग इसे कराने के पीछे दावा करते हैं कि इससे वो खुद को पावरफुल महसूस करते हैं। लेकिन एक डॉक्टर ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए इसे लेकर चेतावनी दी है। ऑस्ट्रेलियाई प्रशिक्षित एनेस्थेटिक विशेषज्ञ डॉ डेविड रेनर (Dr David Reiner) ने एक जानकारी से भरा वीडियो शेयर किया है। बता दें कि रेनर 87K टिकटॉक फॉलोअर्स हैं जो उनकी तरफ से मिलने वाली इंफॉर्मेशन को फॉलो करते हैं और वायरल भी करते हैं।
डॉक्टर रेनर ने कहा कि लिंग को बड़ा करने के लिए ऑपरेशन नहीं करवाना चाहिए। यह काम नहीं करता है। क्या आप वास्तव में चाहते हैं कि कोई आपके लिंग को काट दे। वो बताते हैं कि लिंग में एक लिगामेंट होता है जो लिंग को इरेक्शन में मदद करता है। सर्जरी में लिंग के साइज को बढ़ने के लिए इस लिगामेंट को काट दिया जाता है। इसके बाद कटे हुए लीगामेंट और हड्डी के बीच में स्किन ग्राफ्टिंग कर दी जाती है। जिससे लिंग बड़ा लगने लगता है।
लिंग का बड़ा साइज सेक्स लाइफ में काम नहीं करता
वो आगे कहते हैं कि इससे पुरुष खुद को मजबूत भले ही महसूस करते हैं, लेकिन सेक्स के लिए यह वास्तव में कम काम करता है। यह लिंग को अस्थिर कर सकता है और आप अपना लिंग तोड़ सकते हैं। मुझे लगता है कि आप ऐसी स्थिति में नहीं जाना चाहते हैं। सस्पेंसरी लिगामेंट लिंग के उचित कामकाज में एक प्रमुख भूमिका निभाता है, विशेष रूप से संभोग के दौरान ,इसलिए इस ऊतक को चोट से बचना आवश्यक है।
लिंग को काटने की आ सकती है नौबत
इसके अलावा दूसरी सर्जरी जो लोग कराते हैं वो लिंग में वसा को इंजेक्ट करना शामिल है। इससे लिंग मोटा बनता है। वो कहते हैं कि ये यह अजीब पागलपन हैं। इससे आपके लिंग में गांठ होने लगती है। जो लिंग को असामान्य बना देते हैं। यह बहुत ही असुरक्षित होता है। वो इसके दुष्प्रभाव का जिक्र करते हुए कहते हैं कि इसकी वजह से मुझे किसी का लिंग काटने के लिए एनेस्थीसिया देना पड़ा। इसलिए वैसा कुछ भी नहीं करो जो जोखिम से भरा हो। इसके साथ ही डॉक्टर ने सेक्स के दौरान गोली और लोशन का इस्तेमाल करने से भी मना किया। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ पैसों की बर्बादी है और ये काम नहीं करता है।
उम्र के हिसाब से लिंग का बढ़ता है साइज
एनएचएस (National Health Service) के अनुसार हर उम्र के लिंग के आकार अलग-अलग होते हैं। यह उम्र के साथ बढ़ते हैं। यौवन के दौरान, आमतौर पर 11 और 18 वर्ष की आयु के बीच, लिंग और अंडकोष अधिक तेज़ी से विकसित होते हैं, हालांकि लिंग 21 वर्ष की आयु तक बढ़ना बंद नहीं करता है।
ब्रिटिश जर्नल ऑफ यूरोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन में, एक ढीली और सीधे लिंग की लंबाई की सामान्य लंबाई की जांच की गई।शोध में 15,521 पुरुषों को शामिल किया गया और पाया गया कि औसतन एक शिथिल लिंग का माप 3.61 इंच (9.16 सेमी) और परिधि में 3.67 इंच (9.32 सेमी) होता है।एक सीधा लिंग के लिए, औसत 5.17इंच13.13सेमीलंबा और 4.59 इंच (1.65 सेमी) का होता है।
और पढ़ें:
किंग चार्ल्स के शाही महल में नहीं बनेगा यह डिश, इसे बनाने के तरीका का पूरी दुनिया में हो रहा विरोध
दादी अम्मा का फैशन सेंस देख चकरा जाएगा माथा, बढ़ती उम्र में 'टीनएजर'बनने का चर्राया शौक
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.