
हेल्थ डेस्क. हर घर के किचन में घी जरूर मौजूद होता है। घी में बने व्यंजन का क्या ही कहना। रोटी से लेकर चावल तक में लोग घी मिलाकर खाना पसंद करते हैं। आयुर्वेद में घी के कई फायदे बताए गए हैं। घी बीमारियों से सुरक्षित रखने के साथ-साथ स्किन को जवां बनाए रखता है। आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ रेखा भारद्वाज ने अपने इंस्टाग्राम पर घी के कई फायदे बताए हैं। इसके साथ उन्होंने कुछ परिस्थितियों में घी खाने से मनाही भी की है। आइए जानते हैं घी के फायदे और किन लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
डॉक्टर रेखा भारद्वाज के मुताबिक घी के फायदे-
घी एंटी एजिंग का काम करता है
आंखों के हेल्थ के लिए फायदेमंद
मेमोरी पावर और बुद्धिमता को बढ़ता है
पाचन संबंधित प्रक्रियाओं में सुधार करता है
स्किन के हेल्थ को ठीक करता है।
डॉ रेखा भारद्वाज ने बताया कि जरूरी नहीं की घी हर किसी को फायदा ही पहुंचाए। परिस्थितियों के अनुसार इसका सेवन करना चाहिए। ये जरूरी नहीं कि कोई चीज दूसरे को सूट कर गया तो आपको भी वो फायदा पहुंचाएगा। तो आइए जानते हैं किन लोगों को घी से परहेज करना चाहिए।
गैस से संबंधित बीमारियों वाले लोगों को घी से करना चाहिए परहेज
पेट में यदि अपच या एसिड रिफलेक्स की बीमारी है तो घी खाने से बचना चाहिए। इसके अलावा सीने में जलन होने की समस्या के शिकार हैं तो भी इसके सेवन से बचना चाहिए।
बुखार में घी से बनाए दूरी
किसी भी तरह के बुखार में घी का सेवन नहीं करना चाहिए। खासकर मौसमी बुखार हो तो घी का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
प्रेग्नेंसी में भी घी से रहें दूर
प्रेग्नेंसी में भी घी से दूर रहने की सलाह दी जाती है। अगर गर्भावस्था में वजन बढ़ा हुआ है तो घी से दूर ही रहना चाहिए।
लिवर से जुड़ी बीमारी में घी नहीं खाना चाहिए
अगर लिवर से जुड़ी बीमारियों का कोई शिकार हो तो उसे भी घी नहीं खाना चाहिए। मसलन, सिरोसिस, हेपाटोमेगली, स्प्लेनोमेगली और हेपटाइटिस आदि बीमारियों से जूझ रहे हैं तो घी को बिल्कुल खाने में इस्तेमाल ना करें। घी को पचाने में काफी मेहनत करनी होती है।
और पढ़ें:
22 साल की उम्र में हो गई थी 317 KG की, पति ने किया परेशान तो 226 KG कम कर किया गजब का ट्रांसफॉर्मेशन
ठंड में बढ़ जाता है हार्ट अटैक के मामले, लक्षण पहचान तुरंत पहुंचे डॉक्टर के पास
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.