
हेल्थ डेस्क.हरी मटर (green peas) ठंड में मिलने वाली एक ऐसी सब्जी है जो स्वाद को बढ़ाने का काम करती है। इसके साथ ही दिल से लेकर किडनी तक के सेहत का ख्याल रखती है। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज पेशेंट के लिए यह काफी फायदेमंद हैं। चेहरे के निखार से लेकर वजन कम करने में यह सब्जी मददगार होती है।
हरी मटर रोगों से लड़ने में मददगार
हरी मटर में आयरन, मैंगनीज, जिंक और कॉपर पाया जाता है। जो सर्दी के मौसम में बॉडी के लिए बहुत जरूरी पोषक तत्व होंते हैं। इसके अलावा इसमें एंटी -ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो बीमारियों से लड़ने के लिए शरीर के इम्यूनिटी को मजबूत करता है। हरी मटर में ल्यूटिन और जेक्सैथी पाया जाता है जो आंखों की रोशनी में इजाफा करता है। मटर में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। प्रोटीन पाया जाता है जो शुगर को कंट्रोल करता है। इसके साथ ही कोलेस्ट्रोल को कम करने में भी मदद करता है, जिससे हार्ट डिजिज दूर रहती है। विटामिन और मिनरल्स भी इसमें पाया जाता है। इतने सारे गुण एक छोटे से हरे दाने में छुपा हुआ है।
चेहरे पर ग्लो के लिए मटर का ऐसे करें इस्तेमाल
हरी मटर सेहत के लिए ही नहीं चेहरे में निखार लाने का भी काम करती है। हरी मटर को पीस कर चेहरे पर लगाने से वह प्राकृतिक स्क्रब का काम करेगी। चेहरे को साफ करके चमक लाती है। मटर में विटामिन ए और ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जो ठंड में होठों और एड़ी फटने से रोकता है। इसलिए डाइट में इसे जरूर शामिल करना चाहिए।
अल्जाइमर से रखता है दूर
अमेरिका में हुए हालिया रिसर्च में यह सामने आया है कि अल्जाइमर से लड़ने में पैलिमायोएथेलेनामाइड (PEA) मदद करता है। मटर में पैलिमायोएथेलेनामाइड (PEA) पाया जाता है। मतलब इसके खाने से अल्जाइमर बीमारी से भी दूर रह सकते हैं। इसके अलावा जोड़ों के दर्द, सूजन को भी कम करता है। हालांकि हजारों गुणों का खान मटर गैस बनाता है। इसलिए इसे ज्यादा खाने से बचे। गैस पीड़ित को इसे संभलकर खाना चाहिए।
और पढ़ें:
सर्दियों में चाहिए कोमल और चमकदार त्वचा तो ग्लिसरीन में मिलाकर लगाएं ये चीजें
काजू नहीं काजू का तेल भी है सेहत के लिए रामबाण, जानें इसे इस्तेमाल करने का तरीका और फायदे
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.