महिलाओं को किसी सूरत में नहीं करनी चाहिए ये 5 चीज, उठाना पड़ेगा बड़ा नुकसान

कुछ काम ऐसे होते हैं, जिन्हें करने से हम सभी को बचना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसके पीछे फायदा भी आपका ही है। इसी तरह पांच ऐसी चीजें जो महिलाओं को बिल्कुल भी नहीं खानी या पीनी चाहिए। 

Asianet News Hindi | Published : May 1, 2022 11:42 AM IST

नई दिल्ली। कई ऐसे काम होते हैं जिन्हें करने से फायदा कम और नुकसान ज्यादा होता है। अक्सर स्वास्थ्य से खिलवाड़ हमें महंगा पड़ता है। महिलाओं को खासकर ऐसा करने से बचना चाहिए। खाने से जुड़ी कई चीजें ऐसी हैं, जो महिलाओं के स्वास्थ्य पर खराब असर डालती है। इनका नुकसान लंबे समय तक होता है, इसलिए भूलकर भी ऐसी चीजों से बचना चाहिए। 

विशेषज्ञों की मानें तो महिलाओं को कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए सही नहीं हैं। आज हम 5 ऐसे खाद्य पदार्थ के बारे में बता रहे हैं, जो आपके सेहत पर बुरा असर डालते हैं। 

Latest Videos

शराब का सेवन न करें
वैसे तो शराब यानी अल्कोहल से किसी को भी दूर रहना चाहिए, मगर महिलाओं को खासकर इससे बचना चाहिए। एक रिसर्च में सामने आया है कि जो महिलाएं रोज शराब पीती हैं, उनमें शराब नहीं पीने वाली महिलाओं के मुकाबले बांझपन का खतरा पचास फीसदी ज्यादा ओता है। 

फैट फ्री दही का सेवन न करें 
विशेषज्ञों की मानें तो महिलाओं को फैट फ्री दही यानी बिना फैट वाली दही खाने से बचना चाहिए। बाजार में जो फैट फ्री दही मिलती है, उसमें चीनी काफी अधिक होती  है, जिससे ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा रहता है। कई महिलाओं को इसकी वजह से ओवुलेटरी इनफर्टिलिटी का खतरा बहुत अधिक बढ़ जाता है। इसलिए इससे बचना बेहतर उपाय है। 

कॉफी क्रीमर का सेवन न करें 
बाजार में कॉफी पीते समय कुछ लोग ऊपर से क्रीमर डलवाते हैं, जिससे उसका स्वाद बढ़ जाए। मगर यह खतरे से खाली नहीं है। दरअसल, क्रीमर ट्रांस फैट का स्रोत है। इसे बनाते समय इसमें हाईड्रोजन ऑयल मिक्स करते हैं। यह दिल को नुकसान पहुंचाता है। इसलिए कॉफी भले पीजिए, मगर क्रीमर मत डलवाइए। 

सफेद ब्रेड का सेवन न करें 
महिलाओं को सफेद ब्रेड का सेवन करने से बचना चााहिए या फिर कम करना चाहिए। दरअसल, सफेद ब्रेड यानी व्हाइट ब्रेड रिफाइंड कर्ब है और मानव शरीर इसे चीनी की तरह लेता है। साथ ही, इसमें फाइबर बिल्कुल नहीं होता है, इसलिए इससे इंसुलिन लेवल बढ़ता है।  ऐसी महिलाए जो पालिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम से पहले से जूझ रही हैं, उन्हें तो इससे बिल्कुल बचना चाहिए। 

फ्रूट जूस का सेवन न करें 
जी हां, फलों का रस भी महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक स्रोत है। महिलाओं को दलि की बीमारी ज्यादा होती है। फलों का रस हेल्दी तो होता है, मगर इसमें भी शुगर होता है, इसलिए अगर फ्रूट जूस पीएं तो संभलकर और इसके बहुत ज्यादा सेवन से बचना चाहिए। जिन चीजों में ग्लूकोज या फ्रक्टोज होता है या फिर किसी अन्य तरह का शुगर, वह आपके दिल को खराब करता है। इससे शरीर में सूजन भी बढ़ती है। हां, जूस की जगह आप सीधे फल खाइए, क्योंकि यह फायदेमंद है। 

Share this article
click me!

Latest Videos

तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts