शराब के साथ चखने में भूलकर भी ना खाएं ये चीजें, शरीर के लिए बन सकती हैं 'जहर'

Published : Nov 04, 2022, 08:18 AM IST
शराब के साथ चखने में भूलकर भी ना खाएं ये चीजें, शरीर के लिए बन सकती हैं 'जहर'

सार

आजकल कई लोग शराब पीने के आदी होते हैं। लेकिन उन्हें यह नहीं पता होता कि इसे किस तरीके से पीना चाहिए। जिससे सेहत पर इसका बुरा असर पड़ने लगता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि शराब के साथ आपको किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

हेल्थ डेस्क : वैसे तो शराब हमारी सेहत के लिए हानिकारक है और एशियानेट हिंदी टीम किसी को भी शराब पीने की सलाह नहीं देता है। लेकिन आजकल जिस तरह का ट्रेंड चल रहा है कई लोग शराब पीने के आदी होते हैं। कोई भी पार्टी या ऑकेजन बिना अल्कोहल के पूरा नहीं होता है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि आपको शराब के साथ किन चीजों का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए, क्योंकि अगर आप इन चीजों का सेवन शराब के साथ करते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए और ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है।

ब्रेड
बियर या शराब के साथ ब्रेड या इससे बनी चीजें खाना सबसे आम है। लेकिन यह कॉम्बिनेशन आपके पेट के लिए परेशानी का सबब है। शराब आपके शरीर के लिए पोषक तत्वों को अवशोषित करना कठिन बना देती है। और ब्रेड और अल्कोहल दोनों में यीस्ट होता है। आपका पेट एक ही समय में इतनी अधिक मात्रा में खमीर को पचा नहीं सकता है। इससे आपको पाचन संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं।

चॉकलेट 
शराब के साथ चॉकलेट खाना बेहद नुकसानदायक होता है। चॉकलेट में मौजूद कैफीन और कोको दोनों ही गैस्ट्रो की समस्या को बढ़ा सकते हैं, इसलिए कहा जाता है कि शराब पीने के दौरान और बाद में चॉकलेट का सेवन करने से बचें।

बहुत नमकीन खाद्य पदार्थ
नमकीन और चटपटी चीजें शराब के साथ नाश्ते के लिए एकदम परफेक्ट मानी जाती है, लेकिन ये आपको डीहाइड्रेट कर सकते हैं और इससे आपको उल्टी, दस्त और पेट संबंधी समस्या भी हो सकती है।

अंडे
अंडे में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है और प्रोटीन से भरपूर कोई भी चीज पचने में ज्यादा वक्त लेती है। यह शराब के अवशोषण को धीमा कर देता है और आपको लंबे समय तक इसका नशा रहता है।

पनीर या चीज 
अधिकतर लोग शराब के साथ पनीर के स्नैक्स या चीज खाते हैं लेकिन यह सेहत के लिए हानिकारक होता है। यह आपके डाइजेस्टिव एंजाइम्स को नुकसान पहुंचाते हैं।

नींबू या ऑरेंज 
शराब के साथ विटामिन सी युक्त चीजों का सेवन करना एसेडिक हो सकता है। खासकर कई लोग शराब के साथ नींबू या फिर ऑरेंज डालकर मॉकटेल्स बनाते हैं। लेकिन यह मॉकटेल सेहत के लिए हानिकारक हो सकते है, क्योंकि इससे गैस बनने के साथ ही आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

और पढ़ें: क्या पीरियड शुरू होने के बाद लड़कियों की हाइट नहीं बढ़ती, जानें क्या कहता है रिसर्च

बुढ़ापे तक सेक्स लाइफ रहेगी मजेदार, रोजाना डाइट में ले इस फल का जूस, स्टडी में किया गया दावा

PREV

Recommended Stories

Iron Rich Soup for Winter: पालक और गाजर-बीटरूट सूप के फायदे, सर्दियों में दूर रहेगी बीमारी
2026 में AI Doctor की एंट्री: अब बिना पैसे मिलेगी हेल्थ गाइडेंस, ऐसे रहें फिट